फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   the kapil sharma show ram teri ganga maili actress mandakini sangeeta bijlani and varsha latest episode

The Kapil Sharma Show: शादीशुदा मर्द पर्स में छिपाकर देखते थे फोटो, कपिल की बात सुन शर्म से लाल हुईं मंदाकिनी

Wed, 17 May 2023 03:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 17 May 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
the kapil sharma show ram teri ganga maili actress mandakini sangeeta bijlani and varsha latest episode
कपिल शर्मा, मंदाकिनी - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो काफी मशहूर है। उनके शो पर कई सितारे अपनी फिल्म का प्रमोशन करने और इंटरव्यू के लिए आते रहते हैं। कपिल के शो में इस बार 80 के दशक की तीन खूबसूरत बालाएं नजर आने वाली हैं। इस बार शो में मंदाकिनी, संगीता बिजलानी और ऊषा उसगांवकर शिरकत करेंगी। अब लाजमी है कि जब इतनी खास हीरोइन आ रही हैं तो मस्ती भी खूब होने वाली है। अब हाल ही में द कपिल शर्मा शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें इस एपिसोड की झलक देखने को मिलती है।
विज्ञापन

फैंस मंदाकिनी के दीवाने हुआ करते थे
प्रोमो में कपिल शर्मा सबसे पहले तो तीनों गेस्ट का स्वागत करते हैं। इसके बाद वह मंदाकिनी को लेकर कहते हैं कि एक जमाना था जब उनके लिए फैन्स दीवाने हुआ करते थे। शादीशुदा आदमी तो बीवी के डर से पर्स में पत्नी की फोटो के पीछे मंदाकिनी की फोटो छुपाकर रखते थे। ये सुनने के बाद तो मंदाकिनी सुनकर ठहाके लगाने लगती हैं और शर्म से लाल हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Gautam Rode-Pankhuri: जुड़वा बच्चों को जन्म देंगी पंखुड़ी? गोदभराई की तस्वीरों के साथ फैंस से साझा की खुशखबरी

विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता बिजलानी से जमकर किया मजाक
इसके बाद कपिल संगीता बिजलानी की खिंचाई करने से भी बाज नहीं आते हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि संगीता की कई फिल्मों में अपराध जैसे टाइटल हैं जैसे कातिल, जुर्म, हथियार। इसके बाद कपिल ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें यकीन है कि फिल्म की स्क्रिप्ट राइटर ने लिखी है या फिर जेल से छूटे हुए क्रिमिनल्स ने। इसके बाद वहां बैठे सभी लोग ठहाका मार के हंसने लगते हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन

वर्षा की भी खींची टांग
इसके बाद प्रोमो में कृष्णा अभिषेक जितेंद्र के अवतार में एंट्री लेते हैं। वह प्यार का तोहफा पर डांस करते हुए एंट्री लेते हैं। इसके बाद वह वर्षा से सवाल करते हैं कि उन्होंने 2000 में शादी कर ली थी, जबकि मेरे पोते के मुंडन में पांच लाख का खर्चा आया। बता दें कि वर्षा ने 2000 रुपये में नहीं बल्कि साल 2000 में शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed