फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tejasswi Prakash blushes Karan Kundrra hides his face paps say Bhai scam kar diya

Tejasswi Prakash Karan Kundrra: फिर साथ में स्पॉट हुए तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा, कैमरे को देख हंस पड़े... 

Sat, 05 Feb 2022 05:20 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 05 Feb 2022 05:20 PM IST
सार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी शादी की योजना और रिश्ते को लेकर इनदिनों सुर्खियों में हैं। बिग बॉस 15 के घर से तेजस्वी और करण एक-दूसरे के करीब आये थे और उनकी केमेस्ट्री भी दर्शकों ने खूब पसंद की थी। तेजस्वी प्रकाश जहां रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विजेता रहीं वहीं करण कुंद्रा दूसरे रनरअप रहे हैं।

विज्ञापन
Tejasswi Prakash blushes Karan Kundrra hides his face paps say Bhai scam kar diya
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अपनी शादी की योजना और रिश्ते को लेकर इनदिनों सुर्खियों में हैं। बिग बॉस 15 के घर से तेजस्वी और करण एक-दूसरे के करीब आये थे और उनकी केमेस्ट्री भी दर्शकों ने खूब पसंद की थी। तेजस्वी प्रकाश जहां रियलिटी शो बिग बॉस 15 की विजेता रहीं वहीं करण कुंद्रा दूसरे रनरअप रहे हैं। इसके अलावा घर के भीतर और बाहर दोनों का रोमांस चर्चाओं में है। बिग बॉस के घर से बाहर आते ही दोनों को एक-साथ स्पॉट भी किया गया था। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि करण कुंद्रा अपने और तेजस्वी के स्पॉट होने को लेकर सचेत हो गये हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को एक शूट से लौटते हुए देखा गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद भी किया। हालांकि इस दौरान तेजस्वी प्रकाश खुद को छिपा नहीं सकीं और शर्मा गईं।दूसरी तरफ करण कुंद्रा ने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की, पर वह भी असफल रहे और हंस पड़े। पैपराजी ने भी कहा, 'भाई गेम कर दिया आपने... भाई घोटाला कर दिया।' दिलचस्प बात यह है कि करण और तेजस्वी के परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूरी दे दी है, पर अभी तक करण कुंद्रा ने उनसे शादी के लिए नहीं कहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी प्रकाश ने भी अभी हाल ही में कहा था कि करण ने शादी को लेकर अभी सवाल नहीं किया है। इससे पहले यह भी कहा जा रहा था कि दोनों मार्च में शादी कर सकते हैं, जिसे पर तेजस्वी का कहना था कि अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। इसके अलावा दोनों का साथ में वैलेंटाइन मनाने का भी कोई प्लान नहीं है। करण कुंद्रा से कुछ दिन पूर्व एक इंटरव्यू में जब वैलेंटाइन के बारे में पूछा गया था तो उनका कहना था कि ऐसी कोई योजन नहीं है। यह पूछे जाने पर कि क्या वह तेजस्वी को इस वैलेंटाइन पर प्रपोज करना चाहते हैं, तो करण ने कहा था कि उन्होंने उन्हें नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था। उनके माता-पिता ने सब कुछ देख लिया है और वह भी अपने घर आ गई। दोनों के लिए वैलेंटाइन खास है पर  तेजस्वी ने 'नागिन 6' साइन करने के वैलेंटाइन का प्लान गड़बड़ कर दिया है क्योंकि वह बिजी हैं कारण उनके प्लान खराब कर दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुश हैं कि तेजा काम में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed