{"_id":"668a218be4c41f8f17031276","slug":"tarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-actor-gurucharan-singh-return-to-mumbai-first-time-after-he-went-missing-2024-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gurucharan Singh: लापता होने के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे गुरुचरण, तारक मेहता शो के बकाया भुगतान पर कही यह बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Gurucharan Singh: लापता होने के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे गुरुचरण, तारक मेहता शो के बकाया भुगतान पर कही यह बात
Sun, 07 Jul 2024 10:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 07 Jul 2024 10:33 AM IST
सार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 'रोशन सोढ़ी' हाल ही में मुंबई लौट आए। उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि शो के प्रोडक्शन टीम ने उनकी बकाया राशि का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
गुरुचरण सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में रोशन सोढ़ी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह इस साल की शुरुआत में अचानक लापता हो गए थे। हालांकि, करीब एक महीने के बाद वह वापस घर आ गए थे। वहीं, अब अभिनेता बीते दिन यानी शनिवार को मुंबई लौट आए।
Salman Khan: महेंद्र सिंह धोनी ने सलमान खान के साथ मनाया जन्मदिन, भाईजान बोले- हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब
बकाया राशि का हुआ भुगतान
उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पालतू जानवर के साथ देखा गया। वह फ्लोरल शर्ट और ब्लैक पैंट में दिखे और उनके हाथ में एक बैग था। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जब उनसे पैपराजी पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या तारक मेहता की प्रोडक्शन टीम ने उनके बकाया राशि का भुगतान कर दिया? इस पर गुरुचरण ने कहा, “हां जी, लगभग सबका कर दिया। कुछ का मुझे नहीं पता है, वो मुझे पूछना पड़ेगा।’
विज्ञापन
क्या तारक मेहता शो में दिखेंगे गुरुचरण?
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कॉल आते हैं, तो उन्होंने कहा कि उनके फोन बंद हैं। उन्होंने कहा कि एक बार जब वह अपना फोन चालू करेंगे, तो वह लोगों से बात करेंगे। उनसे यह भी पूछा गया कि क्या वह शो में वापस आएंगे। गुरुचरण ने जवाब दिया, "रब जाने। मुझे कुछ नहीं पता है। जैसे ही पता चलेगा, आपको बताऊंगा।"
अचानक हो गए थे लापता
इस साल 22 अप्रैल को गुरुचरण दिल्ली में लापता हो गए थे और करीब एक महीने बाद अपने घर लौटे। डीसीपी साउथ वेस्ट दिल्ली, रोहित मीना ने अपडेट देते हुए कहा था कि उन्हें कुछ व्यक्तिगत और पेशेवर मुद्दों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण वह आध्यात्मिक यात्रा पर चले गए थे।
Devara: 'देवरा: पार्ट 1' के दूसरे गाने की मिक्सिंग पूरी, जल्द रिलीज होगा अनिरुद्ध का बनाया रोमांटिक ट्रैक

View this post on Instagram