TMKOC: ‘जेठालाल’ ने की मेट्रो की सवारी तो फैंस को याद आईं बबीता जी, बोले- उनको भी ले जाते
दिलीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया। इसमें वह मेट्रो के सफर का आनंद लेते नजर आए। उन्होंने मेट्रो के सामने पोज भी दिए।
विस्तार
मशहूर एक्टर दिलीप जोशी टीवी के सबसे मंहगे एक्टर्स में शामिल हैं। दिलीप पिछले 15 साल से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘जेठालाल’ का किरदार रोल प्ले कर रहे हैं। वह शो के जरिए लाखों लोगों को हंसा रहे हैं। हाल ही में एक्टर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ‘जेठालाल’ अपनी रईसी छोड़ आम इंसान की तरह मेट्रो में ट्रेवल करते नजर आए।
इंस्टाग्राम पर किया शेयर
इस वीडियो को दिलीप ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। एक्टर वीडियो में मेट्रो के सफर का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, शेयर की गई तस्वीरों में दिलीप में मेट्रो के सामने पोज देते हुई दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट में उन्होंने मेट्रो राइड का एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
बबीता जी पर फैंस का कमेंट
वीडियो को शेयर करते हुए दिलीप ने पोस्ट पर कैप्शन भी लिखा है कि आज मैं मुंबई मेट्रो में सफर करने का आनंद उठा रहा हूं। मैं बस इतना कह सकता हूं कि बहुत खूब ऐसा करने वाले सभी लोगों को बधाई और उन सभी को भी जिनके जीवन पर इस सर्विस का पॉजिटिव इफेक्ट पड़ा है। उनके इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं साथ ही जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बबीता जी को भी ले जाते। खुश हो जाती बबीता जी।” वहीं, दूसरे ने कहा कि रास्ते में कहीं बापू जी न मिल जाए।
बता दें कि दिलीप जोशी 15 सालों से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘जेठालाल’ बनकर अपने दमदार अभिनय से लोगों को हंसा रहे हैं। शो में अक्सर बबीता जी के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं। लोगों को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आती है।
यह भी पढ़ें- Abdu Rozik: 'बिग बॉस' फेम अब्दु रोजिक ने दी फैंस को खुशखबरी, कहा- इंडिया में जल्द शुरू करेंगे अपना बिजनेस