फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Sunil Grover Funny video viral on internet song mera dil jo pukare aaja in which monkey pulling actor hair

Sunil Grover: 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर दिखा 'गुत्थी' का अलग अंदाज, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Thu, 22 Dec 2022 12:35 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 22 Dec 2022 12:35 PM IST
सार

पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो छाया हुआ है। अब सुनील ग्रोवर ने इस गाने पर बना एक वीडियो साझा किया है, जो काफी मजेदार है।

विज्ञापन
Sunil Grover Funny video viral on internet song mera dil jo pukare aaja in which monkey pulling actor hair
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा साधन बन गया है, जिससे देश-विदेश में बैठे लोग आपस में जुड़ते हैं। सोशल मीडिया पर हर छोटी से छोटी चीज तेजी से वायरल हो जाती है और अगर कोई फोटो या वीडियो लोगों को भा जाए तब तो वह कमाल कर देती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक पाकिस्तानी लड़की के वीडियो के साथ हुआ है। पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो छाया हुआ है। पाक लड़की की तरह ही डांस करके टीवी और फिल्मी सितारे अपनी-अपनी रील्स फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। ऐसे में अब कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी इस गाने पर अपना एक  वीडियो बनाया है, जो काफी मजेदार है। लेकिन यह अभी तक सामने आए सभी वीडियो से एकदम अलग है।  

विज्ञापन

पॉपुलर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर एक वीडियो बनाया है, जो सभी से जुदा है। क्योंकि जहां बाकी सभी वीडियो को देखकर लोग जोर-जोर से ठहाके लगाने पर मजबूर हो रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें बैकग्राउंड में यही गाना बज रहा है। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर अभिनेता इसपर डांस नहीं कर रहे हैं तो क्या कर रहे हैं? दरअसल, इस वीडियो में  जू के अंदर पिंजरे में एक बंदर के चंगुल में फंसा दिखाई दे रहा है। बंदर उस शख्स के बाल जोर-जोर से खींच रहा है और वह अपने आपको उससे नहीं छुड़ा पा रहा है। बहुत समय बाद बड़ी मशक्कत करने के बाद वह शख्स उसकी चंगुल से छूट पाता है।
Charu Asopa: नेटिजन्स ने चारू से की राजीव सेन से अलग न होने की गुजारिश, बोले- जियाना की खातिर एक बार फिर सोचिए

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो को साझा करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, आ जा। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। बहुत से लोग कमेंट करते हुए  वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स का मजाक बना रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बाल स्ट्रेट करा रहा है।' दूसरे ने मजाक करते हुए कहा है, 'काए को छेड़ता है पराई औरत को?' तो एक अन्य ने पूछा- 'कौन सा शैम्पू इस्तेमाल करते हो भाई?' 
Avantika Dassani: अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता

View this post on Instagram

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

विज्ञापन

सुनील ग्रोवर टीवी के चर्चित कॉमेडियन हैं और लोग उन्हें 'गुत्थी' के नाम से पहचानते हैं। उन्होंने टेलीविजन से निकलकर अपने दम पर बॉलीवुड में भी नाम कमाया है। अभिनेता अभी तक बहुत सी फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। 
Jhoome Jo Pathaan: 'बेशर्म रंग' के बाद शाहरुख की फिल्म का दूसरा गाना रिलीज, अरिजीत की आवाज सुन झूम उठे फैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed