Shaheer Sheikh father: शाहीर शेख के पिता का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकप्रिय टेलीविजन अभिनेता शाहीर शेख के पिता का निधन हो गया है। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। अभी बीते रोज ही शाहीर ने अपने प्रशंसकों से अपने पिता के लिए दुआ करने की अपील की थी।बता दें कि शाहीर शेख के पिता को कोविड हुआ था, जिसके बाद उनका संक्रमण काफी बढ़ गया था।
शाहीर के दोस्त और अभिनेता अली गोनी ने बुधवार रात अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा," इन्ना लिल्लाही व इन्ना इलैही राजिऊन (वास्तव में हम भगवान के बन्दे हैं और वास्तव में हम उसी के पास लौट जाते हैं।) अल्लाह अंकल की आत्मा को शांति दे। मजबूत रहो शाहिर भाई।"
Inna Lillahi wa inna ilayhi raji'un 🙏🏼 May Allah rest uncle’s soul in peace bhai @Shaheer_S stay strong bhai ❤️
विज्ञापन विज्ञापन— Aly Goni (@AlyGoni) January 19, 2022
अभी कुछ दिन पहले ही शाहीर ने अपने पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की थी और इसे साझा करते हुए उन्होंने लोगों से उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ करने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था,"मेरे पिता इस समय गंभीर रूप से कोविड से संक्रमित हैं और वेंटिलेटर पर हैं...प्लीज उनके लिए प्रार्थना करते रहें।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहीर ने आठ साल पहले टीवी शो महाभारत में अर्जुन की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि हासिल की थी। आखिरी बार उन्हें पवित्र रिश्ता में मानव का किरदार निभाते हुए देखा गया था और आने वाले दिनों में वह इसी के दूसरे सीजन में नजर आएंगे।