फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Serial Kumkum Bhagya Replaced by New Show Ganga Mai Ki Betiyaan

Kumkum Bhagya: क्या 11 साल बाद बंद होगा एकता कपूर का 'कुमकुम भाग्य', इस वजह से चैनल ने लिया यह फैसला

Tue, 05 Aug 2025 06:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 05 Aug 2025 06:57 PM IST
सार

सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ लगभग 11 साल से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। जल्द ही यह सीरियल बंद होने वाला है। जानिए, ‘कुमकुम भाग्य’ को बंद करने का कारण क्या है? 

विज्ञापन
Serial Kumkum Bhagya Replaced by New Show Ganga Mai Ki Betiyaan
सीरियल 'कुमकुम भाग्य' - फोटो : इंस्टाग्राम@kumkum.bhagya.kkb

विस्तार

एकता कपूर प्रोड्यूस सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ अब दर्शकों को अलविदा कहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीरियल जल्द ही ऑफ एयर होगा। शो को बंद करने का कारण चैनल ने भी साझा किया है। साथ ही ‘कुमकुम भाग्य’ की जगह पर दर्शकों को एक नया सीरियल भी देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


इस वजह से बंद हो रहा है सीरियल 
साल 2014 में सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ शुरू हुआ। अब तक इस सीरियल में तीन पीढ़ियां बदल चुकी हैं। इस सीरियल को पिछले कुछ साल में काफी अच्छी टीआरपी मिली, दर्शकों के बीच यह पॉपुलर हो गया था। लेकिन कुछ वक्त से इसकी टीआरपी लगातार गिर रही है। ऐसे में चैनल ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। आईडब्लूएमबज नाम के पोर्टल को सीरियल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह शो ऑफ एयर हो रहा है और इसका कारण शो की टीआरपी में आ रही गिरावट है।’   

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Tejasswi Prakash: तेजस्वी प्रकाश के साथ डेट नाइट पर गए करण कुंद्रा, सरेआम किया किस 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सीरियल करेगा ‘कुमकुम भाग्य’ को रिप्लेस 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ही सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ को एक नया टीवी सीरियल रिप्लेस करेगा। इस नए सीरियल का नाम 'गंगा माई की बेटियां' हैं। इस नए सीरियल को रवि दुबे और सरगुन मेहता अपने प्रोडक्शन हाउस तले बना रहे हैं। 'गंगा माई की बेटियां' में अमनदीप सिद्धू, शीजान खान और शुभांगी लाटकर लीड रोल में होंगे। इस सीरियल को अभी टाइम स्लॉट नहीं मिला है लेकिन ‘कुमकुम भाग्य’ ऑफ एयर होते ही यह नया सीरियल दर्शकों को देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed