फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Serial Bade Achhe Lagte Hain Actress Shivangi Joshi Luxury Vanity Goes Viral

Shivangi Joshi: शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में नजर आएंगी शिवांगी, चर्चा में एक्ट्रेस की वैनिटी का वायरल वीडियो

Wed, 23 Apr 2025 06:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 23 Apr 2025 06:36 PM IST
सार

शिवांगी जोशी टीवी सीरियल की दुनिया में काफी मशहूर हैं। जल्द ही वह सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में दिखेंगी। इस रोमांटिक ड्रामा के आने से पहले एक्ट्रेस की वैनिटी चर्चा में है। जानिए, क्यों? 

विज्ञापन
Serial Bade Achhe Lagte Hain Actress Shivangi Joshi Luxury Vanity Goes Viral
शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@shivangijoshi18

विस्तार

जल्द ही सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नजर आएंगी। शिवांगी के फैंस उन्हें छोटे पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक लग्जरी वैनिटी दिख रही हैं, इसे शिवांगी का बताया जा रहा है। टीवी सीरियल के एक्टर्स को इस तरह की वैनिटी कम ही मिलती है। 

विज्ञापन


किसी घर से कम नहीं वैनिटी 
सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (ट्विटर) पर शिवांगी का एक फैन पेज है, जिस पर एक वीडियो साझा किया गया है। इस वीडियो में एक लग्जरी वैनिटी वैन दिख रही हैं, जो किसी आलीशान घर जैसी लग रही है। इसमें हर सुविधा है। इस वीडियो में दिखाई गई वैनिटी के बारे में कहा जा रहा है कि ये एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की है। सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन के लिए उन्हें ये वैनिटी मिली है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Bade Achhe Lagte Hain: शिवांगी जोशी ने कथित बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन को दी जन्मदिन की खास बधाई, शेयर कीं तस्वीरें  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिवांगी ने पुष्टि नहीं की है 
लग्जरी वैनिटी को देखकर सोशल मीडिया पर शिवांगी के फैस ने भी रिएक्ट किया है। वह शिवांगी के लिए काफी खुश हैं। जहां तक बात शिवांगी की है तो उन्होंने इस वैनिटी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये वैनिटी सच में शिवांगी के लिए है। 

ये खबर भी पढ़ें:क्या टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने बढ़ाया अपना वजन? जानिए क्या है वजह? 

Serial Bade Achhe Lagte Hain Actress Shivangi Joshi Luxury Vanity Goes Viral
हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम@harshad_chopda, @shivangijoshi18
ये हीरो सीरियल में आएगा नजर 
सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में शिवांगी जोशी के साथ हर्षद चोपड़ा नजर आएंगे। इन दोनों को रोमांटिक सीरियल में देखने के लिए फैंस बेताब है। जब इस सीरियल का प्रोमो रिलीज हुआ था तो फैंस ने खूब प्यार बरसाया था। इस सीरियल को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed