{"_id":"67adde45ed86d9302105bb08","slug":"serial-anupamaa-tops-in-trp-chart-udne-ki-asha-and-ye-rishta-kya-kehlata-secure-second-third-position-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"TRP This Week: रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ टॉप पर, जानिए बाकी सीरियल्स ने टीआरपी लिस्ट में पाई कौन सी जगह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TRP This Week: रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ टॉप पर, जानिए बाकी सीरियल्स ने टीआरपी लिस्ट में पाई कौन सी जगह
Thu, 13 Feb 2025 05:31 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:31 PM IST
सार
टीवी सीरियल्स के बीच टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बने रहने की होड़ हमेशा लगी रहती है। हाल ही में इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में ‘अनुपमा’ सीरियल ने बाजी मारी है, यह टॉप पर बना हुआ है। जानिए, बाकी शो का क्या हाल है?
विज्ञापन
सीरियल 'अनुपमा', 'उड़ने की आशा'
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोई टीवी सीरियल कितना पॉपुलर है, कितने दर्शक उसे देख रहे हैं, इसका पता टीआरपी लिस्ट से चलता है। इन दिनों टीवी पर कई टीवी सीरियल्स पसंद किए जा रहे हैं। जानिए, हालिया टीआरपी लिस्ट में किस सीरियल ने कौन सी जगह पाई है।
विज्ञापन
टॉप पर बना हुआ है अनुपमा सीरियल
कई सालों से ‘अनुपमा’ सीरियल दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल में लीड रोल रुपाली गांगुली निभाती हैं। इस बार की 2.2 की टीआरपी के साथ यह लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। सीरियल की कहानी अनुपमा के किरदार के ईद-गिर्द घूमती है, उसकी जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ावों से फीमेल ऑडियंस काफी कनेक्ट करती है।
विज्ञापन
दूसरे-तीसरे नंबर पर ये सीरियल
टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर सीरियल ‘उड़ने की आशा’ है। इसकी टीआरपी इस बार 2.1 रही है। इस सीरियल में लीड रोल में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा हैं। साल 2024 में शुरू हुए इस सीरियल को यंग ऑडियंस काफी पसंद करती है। वहीं टीआरपी लिस्ट में तीसरे स्थान पर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ बना हुआ है। इस सीरियल की टीआरपी इस हफ्ते 2.0 है। इसमें लीड रोल में इन दिनों समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
एडवोकेट अंजलि अवस्थी-तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
ये सीरियल भी लिस्ट में हैं शामिल
1.9 की टीआरपी के साथ चौथे नंबर पर ‘झनक’, इतनी ही टीआरपी के साथ पांचवें नंबर पर ‘मंगल लक्ष्मी’ बना हुआ है। सीरियल ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ 1.8 की टीआरपी के साथ सातवें नंबर पर है। वहीं आठवें नंबर पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ है, इसकी टीआरपी इस बार 1.7 है। इसके अलावा नौवें नंबर पर ‘लाफ्टर शेफ’ है, इसे 1.6 की टीआरपी मिली है। दसवें नंबर पर ‘परिणीति’ सीरियल है, इस हफ्ते इसको 1.5 की टीआरपी मिली है।

सीआईडी-केबीसी16
- फोटो : इंस्टाग्राम
केबीसी-सीआईडी में टक्कर
टीआरपी लिस्ट में कई और शो भी हैं लेकिन सोनी टीवी के सीरियल ‘केबीसी’ और ‘सीआईडी’ में ही टक्कर देखी जा रही है। इस बार ‘केबीसी’ 32वें स्थान है, वहीं ‘सीआईडी’ 33वें स्थान पर बना हुआ है। दोनों की टीआपी 0.7 नजर आ रही है।