{"_id":"619debc9c44c0e2e7974e19b","slug":"satyamev-jayate-2-and-bob-biswas-team-to-be-seen-spreading-laughter-in-the-kapil-sharma-show","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड लगेगा 'सत्यमेव जयते 2' और 'बॉब बिस्वास' के कलाकारों का मेला","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Kapil Sharma Show: द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड लगेगा 'सत्यमेव जयते 2' और 'बॉब बिस्वास' के कलाकारों का मेला
Wed, 24 Nov 2021 01:23 PM IST
प्राची प्रियम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:23 PM IST
सार
द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड 'सत्यमेव जयते 2' के कलाकारों- जॉन अब्राहम, दिव्या खोसला कुमार और निर्देशक मिलाप जावेरी व 'बॉब बिस्वास' के कलाकार- अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो में बॉब बिस्वास और सत्यमेव जयते 2 की टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विस्तार
इस शनिवार और रविवार को हंसी के मजेदार सफर पर चलने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के द कपिल शर्मा शो में 'सत्यमेव जयते 2' के कलाकारों- जॉन अब्राहम, दिव्या खोसला कुमार और निर्देशक मिलाप जावेरी और 'बॉब बिस्वास' के कलाकार- अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान सभी मेहमान, होस्ट कपिल शर्मा और उनकी टीम कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा के साथ मिलकर खूब मस्ती करते नजर आएंगे। इस मौके पर एक खास सरप्राइज होगी। जानी-मानी कॉमेडियन एंड एंटरटेनर जेमी लीवर जो इस मस्ती में शामिल हो जाएंगी!
विज्ञापन
इस मौके पर माहौल में हंसी का हंगामा बढ़ाते हुए जॉन अब्राहम और होस्ट कपिल शर्मा एक दर्शक को धोती पहनाने की कोशिश करेंगे। एक्शन सुपरस्टार जॉन अब्राहम के बड़े फैन मोहम्मद हुसैन भी मंच पर आएंगे और इस एक्टर के कुछ यादगार डायलॉग्स बोलकर सब छा जाएंगे।
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो में चित्रांगदा सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इतना ही नहीं, कॉमेडियन जेमी लीवर गेस्ट्स- अभिषेक बच्चन और चित्रांगदा सिंह को अपने अद्भुत कैरिकेचर के साथ जमकर गुदगुदाएंगी! कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी अपनी अजीबोगरीब हरकतों के साथ कॉमेडी का मजा दोगुना करते दिखेंगे।