Saanvie Tallwar: ‘उन्होंने मुझे जबरन किस किया और गाली..’, कौन हैं सान्वी तलवार? करण कुंद्रा पर लगाए संगीन आरोप
Saanvi talwar on karan kundra: टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' फेम सान्वी तलवार ने कई साल पहले एक्टर करण कुंद्रा के साथ हुए अपने थप्पड़ कांड पर कई खुलासे किए। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में इस पर खुलकर बात की एक बार फिर करण पर कई आरोप लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्ट्रेस सान्वी तलवार और करण कुंद्रा ने एक साथ टीवी सीरियल 'ये कहां आ गए हम' में काम किया था। उस वक्त सीरियल के सेट से दोनों के टकराव की कई खबरें सामने आई थीं। अब कई साल बाद सान्वी ने उस घटना को याद करते हुए बात की।
एक्ट्रेस ने कहा- डायरेक्टर ने दबाव बनाया
सान्वी तलवार ने याद करते हुए खुलासा किया कि आखिर उनके और करण के बीच क्या हुआ था? टेली मसाला के साथ हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि ‘मैं सेट पर करण से ज्यादा बात नहीं करती थी। मेरी यह बात करण सहित सेट के और लोगों के पसंद नहीं थी। इस वजह से डायरेक्टर्स मुझ पर मेल-जोल बढ़ाने के लिए दबाव बनाते थे पर मुझे यह पसंद नहीं था।’
सेट पर एक एक दूसरे को मारा था थप्पड़
सान्वी ने आगे बताया, ‘उस दिन सेट पर एक सीन चल रहा था जिसमें करण को मुझे किस करना था। मगर डायरेक्टर के बोलने के पहले ही करण ने किस कर लिया। उनके ऐसा करने के बाद मुझे बहुत गुस्सा आया। मैंने करण को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद वो वहां से चले गए। मगर 10-15 मिनिट बाद वापस लौटे और मुझे एक जोरदार थप्पड़ मारा। इतना ही नहीं उन्होंने मुझे काफी भला बुरा भी कहा।’
एकता कपूर ने मांगी माफी
सान्वी ने आगे बताया कि इस हादसे के बाद करण ने सान्वी से कोई माफी नहीं मांगी। मगर एकता कपूर ने उनसे माफी जरूर मांगी थी। उन्होंने एक्ट्रेस से माफी मांगने के साथ ही सीरियल के सेट पर वापस आने की गुजारिश तक की थी। इसके बाद ही सान्वी ने उनकी बात मानते हुए सेट पर वापसी की थी।