Anupamaa Serial: डांस ग्रुप संग अनुपमा ने मनाया अपनी जीत का जश्न, क्या बेटी राही से बढ़ जाएंगी दूरियां?
Serial Anupamaa Serial Update: रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों दर्शकों को खूब ड्रामा, ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। शो में एक डांस कॉम्पिटिशन की वजह से मां और बेटी यानी अनुपमा और राही, आमने-सामने थे। डांस कॉम्पिटिशन जीतने के बाद अनुपमा ने अपनी टीम संग जश्न मनाया। क्या यह जश्न अनुपमा और राही के रिश्ते को तोड़ देगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीरियल ‘अनुपमा’ में जब लीप आया था तो लीड कैरेक्टर अनुपमा ने जिंदगी की नई शुरुआत मुंबई से की। यहां एक चॉल में रहकर, यहां की महिलाओं के साथ जिंदगी गुजारकर, उसे अपने पुराने सपने को पूरा करने की ललक जागती है। अचानक एक डांस कॉम्पिटिशन में वह चॉल की महिलाओं के साथ हिस्सा लेती है। इस डांस कॉम्पिटिशन में उसका सामना बेटी राही से होता है। अब सीरियल में डांस कॉम्पिटिशन अनुपमा और उसकी टीम जीत चुकी है। इसका जश्न आने वाले एपिसोड में मनाया जाएगा। क्या इससे राही और अनुपमा के रिश्ते में दूरी बढ़ेगी? या रिश्तों की एक नई कहानी सीरियल में देखने को मिलेगी? जानिए।
भारती ने इलाज के लिए किया अनुपमा का शुक्रिया
सीरियल ‘अनुपमा’ के एक प्रोमो में अनुपमा की टीम की एक महिला डांसर भारती, जो विलचेयर पर है, उसका शुक्रिया करती है। दरअसल, भारती के इलाज के लिए ही अनुपमा को डांस कॉम्पिटिशन जीतना था। भारती कहती है, ‘कौन किसी के लिए इतना करता है?’ इस पर अनुपमा कहती है, ‘परिवार।’ अनुपमा हमेशा ही अपनों के लिए खड़ी होती है, उन्हें सपोर्ट करती है। प्रोमो में दिखा कि अनुपमा की जीत के जश्न में उसका कोठारी परिवार भी शामिल है।
अकेली पड़ चुकी है राही, क्या होगा परिवार की अहमियत का अहसास?
एक तरफ सब लोग अनुपमा के साथ खड़े हैं। वहीं बेटी राही अकेली पड़ चुकी है। हार के इस पल में उसके साथ कोई नहीं है। प्रोमो में वह रोती हुई दिखती है। क्या उसे अपनी गलती का अहसास होगा? क्या उसके और अनुपमा के रिश्ते बिगड़ जाएंगे? या बेहतर होंगे? यह सब आने वाले एपिसोड में पता चलेगा।
ये खबर भी पढ़ें: Smriti Irani: स्मृति ईरानी और रुपाली गांगुली की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश, लिस्ट में ये एक्ट्रेसेस भी शामिल
फैमिली ड्रामा के कारण टीआरपी में भी टॉप पर अनुपमा
इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में भी अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ। अपने फैमिली ड्रामा के कारण ही यह टीआरपी चार्ट में अक्सर टॉप रहता है। इस सीरियल को टीवी पर टेलीकास्ट होते हुए पांच साल हो चुके हैं। सीरियल में अब तक कई लीप आ चुके हैं।