{"_id":"58b669904f1c1bbe1c8313f1","slug":"real-tarak-mehta-profile-and-unknown-facts","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारक मेहता का निधन, जानें इनके बारे में सब कुछ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
तारक मेहता का निधन, जानें इनके बारे में सब कुछ
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
Updated Wed, 01 Mar 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
तारक मेहता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के प्रसिद्ध और हास्य लेखक तारक मेहता का आज सुबह निधन हो गया। उनकी उम्र 87 साल थी। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस खबर से गुजराती समाज में शोक की लहर है। गुजरात के सीएम विजय रुपानी ने उन्हें ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि सब टीवी पर प्रसारित होने वाला पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन्हीं के कॉलम 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' पर आधारित है।
बता दें कि तारक मेहता ने अपना शरीर दान कर दिया था। निधन के बाद अब उनके शरीर का अंतिम संस्कार नहीं होगा। बल्कि उनकी बॉडी NHL मेडिकल कॉलेज को एनाटॉमिकल स्टडी के लिए दी जाएगी।जानें कौन थे तारक मेहता....
तारक मेहता का जन्म 26 दिसंबर 1929 में अहमदाबाद में हुआ था।
तारक मेहता एक गुजराती हास्य लेखक थे। उन्होंने कई हिंदी और अंग्रेजी हास्य नाटकों का गुजराती में अनुवाद किया। वोगुजराती समाज में एक लोकप्रिय हस्ती थे।
तारक मेहता ने अपना पहला हास्य कॉलम 1971 में चित्रलेखा के नाम से शुरू किया था। उनकी अब तक 80 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं।
तारक मेहता का सबसे फेमस कॉलम 'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' है। ये गुजराती भाषा में लिखा गया था। सब चैनल पर प्रसारित होने वाला 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इसी कॉलम पर आधारित है।
विज्ञापन
साल 2015 में तारक मेहता को साहित्य और हास्य विधा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
'दुनिया ने ऊंधा चश्मा' के अलावा तारक मेहता के फेमस कॉलम 'आ दुनिया पंजरापोल', 'एक्शन रीप्ले', 'अलबेलु अमेरिका वंथेलु अमेरिका', 'चंपकलाल तपुनि जुगलबंधी', 'बेताज बतालीबाज पोपटलाल तारज' हैं।
इसके अलावा तारक मेहता संगीत नाटक अकादमी से भी जुड़े थे। यहां उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन किया।
तारक मेहता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी इला से तलाक होने के बाद उन्होंने इंदू नाम की महिला से दूसरी शादी की।
पहली पत्नी से तारक मेहता की बेटी भी है जो फिलहाल यूएस में रहती हैं।