फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rashmi Sharma TV Show Muskaan Goes Off Air Soon

जल्द ही बंद हो जाएगा यह टीवी शो, खराब टीआरपी की वजह से गिरी गाज

Sun, 29 Dec 2019 02:31 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 29 Dec 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
Rashmi Sharma TV Show Muskaan Goes Off Air Soon
Muskaan - फोटो : StarBharat

रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स के निर्माण में चल रहे टीवी शो 'मुस्कान' के प्रसंशकों के लिए बुरी खबर है। यह शो बहुत ही जल्द बंद होने वाला है। इसका कारण शो की टीआरपी न होना बताया जा रहा है। शो की मुख्य भूमिका में कलाकार शरद मल्होत्रा और यशा रुघानी को लोग बहुत पसंद कर रहे थे। जब उनके चहेते कलाकार उनकी आंखों से ओझल हो जाएंगे, तो ऐसे में उन्हें निराश तो होना ही पड़ेगा।

विज्ञापन

 

किसी भी शो के निर्माता ऐसे किसी भी शो पर पैसा लगाना नहीं चाहेंगे जो उन्हें अच्छी प्रतिक्रिया न दिला पाए। खबरों के मुताबिक शनिवार को शो के अंतिम एपिसोड की शूटिंग हो गई है। बाकी धारावाहिकों की तरह मुस्कान का अंत भी बुराई पर अच्छाई की जीत और परिवार के सभी लोगों के फिर से एक साथ मिल जाने के साथ होगा। सूत्र यह भी बताते हैं कि इस इस धारावाहिक का अंतिम एपिसोड अगले साल 4 जनवरी को प्रसारित होगा। 

विज्ञापन

 

हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। एक करीबी सूत्र ने बताया है कि इस मुद्दे पर आने वाले सोमवार को चैनल और प्रोडक्शन्स से जुड़े अधिकारियों की एक मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। इस मीटिंग में ही शो के बारे में अहम फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शो के मुख्य कलाकारों में से एक यशा ने शो से जुड़ी अपनी अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं धारावाहिक मुस्कान को अपने करियर के सबसे कीमती शो में से एक मानती हूं। शो में मेरे किरदार में बहुत सकारात्मक ऊर्जा है, इसलिए यह सभी के चेहरों पर मुस्कान ला देता है। मैं अपनी पूरी टीम को शुभकामनाएं देती हूं, और आशा करता हूं कि हम सभी के जीवन में मुस्कान बनी रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed