फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rashami Desai gets trolled by Umar Riaz fans, ask help from Mumbai Police

Rashami Desai: उमर रियाज के फैंस कर रहे रश्मि देसाई को ट्रोल, अभिनेत्री ने परेशान होकर मांगी मुंबई पुलिस से मदद

Wed, 06 Apr 2022 09:29 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 06 Apr 2022 09:29 PM IST
सार

रश्मि देसाई की जोड़ी को फैंस उमर रियाज के साथ देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी आ रही थी। वहीं, एक इंटरव्यू में रश्मि ने अपने और उमर के बारे में बात की, जिसके बाद से उन्हें उमर के फैंस की ओर से ट्रोल किया जाने लगा।

विज्ञापन
Rashami Desai gets trolled by Umar Riaz fans, ask help from Mumbai Police
रश्मि देसाई और उमर रियाज - फोटो : social media

विस्तार

टेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई की जोड़ी को फैंस उमर रियाज के साथ देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने 'बिग बॉस 15' में काफी पसंद किया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों को अक्सर एक साथ देखा गया। ऐसे में दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी आने लगी थीं। हालांकि किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की थी। इसी सबके बीच अब उमर रियाज के फैन क्लब से परेशान होकर रश्मि ने मुंबई पुलिस से मदद मांगी है।

विज्ञापन

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान रश्मि ने अपने और उमर के बॉन्ड को लेकर बात की थी। रश्मि ने कहा कि हो सकता है उमर की जिंदगी में कोई हो, वो अपनी जिंदगी बहुत प्राइवेट रखता है। मैं समझती हूं कि लोग हमें साथ देखना पसंद करते हैं और इस बात का मैं सम्मान भी करती हूं, लेकिन हम सिर्फ दोस्त हैं। हमार बीच जो बॉन्ड है वो अपनी जगह है, जहां हम लड़ते हैं लेकिन हमारी दोस्ती में कोई बदलाव नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मि के इस इंटरव्यू के बाद से उन्हें उमर के फैंस की ओर से काफी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि जब उमर ने खुद कहा है कि वह सिंगल हैं, तो यह होती कौन हैं उनकी निजी जिंदगी पर कुछ कहने वाली। इससे ये क्या साबित करना चाहती हैं?  वहीं, एक ने लिखा कि पहले उमर के नाम का इस्तेमाल करके वोट ले लो और फिर अपने पीआर की मदद से ब्लैम गेम खेलने लगो। एक और यूजर ने लिखा कि रश्मि को अपनी छवि ठीक करने के लिए अपने दोस्त की छवि को खराब नहीं करना चाहिए। इस पर रश्मि ने भी ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और कहा कि क्या अब तुम मुझे सिखाओगी की मुझे कैसे बात करना है और कैसे नहीं, तुम हो कौन?

विज्ञापन

रश्मि के सपोर्ट में उमर रियाज भी सामने आए और फैंस से ऐसा ना करने की अपील की। उमर ने लिखा कि हम दोनों सिर्फ दोस्त हैं और मैं चाहता हूं कि आप इसका सम्मान करें। प्यार फैलाएं न कि नफरत। लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ और रश्मि को ट्रोल करना बंद नहीं हुआ।

इसके बाद रश्मि ने मुंबई पुलिस से इस मामले में मदद मांगी। रश्मि ने लिखा कि कृपया इस मामले को देखें क्योंकि इससे मेरी और मेरी परिवार की छवि खराब हो रही है। यह देखें कि असल में यह फैनडम है या फिर जानबूझकर मुझे परेशान किया जा रहा है। मेरे साथ ही मेरे परिवार को भी इसमें घसीटा जा रहा है, जो हैरेसमेंट है। रश्मि ने मुंबई पुलिस के साथ ही साइबर सेल को भी ट्वीट किया है। आपको बता दें कि रश्मि देसाई फिलहाल नागिन 6 शो में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed