{"_id":"6430387950a451ada60072dc","slug":"priyanka-chahar-choudhary-reject-the-offer-of-rohit-shetty-show-khatron-ke-khiladi-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chahar Choudhary: फैंस को लगा बड़ा झटका, प्रियंका चाहर ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Priyanka Chahar Choudhary: फैंस को लगा बड़ा झटका, प्रियंका चाहर ने ठुकराया खतरों के खिलाड़ी का ऑफर
Fri, 07 Apr 2023 09:07 PM IST
ज्योति वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति वर्मा
Updated Fri, 07 Apr 2023 09:07 PM IST
सार
प्रियंका चाहर चौधरी ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने के लिए हामी भरी थी। सभी चीजें फाइनल हो चुकी थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस शो के ऑफर को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
Priyanka Chahar choudhary
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी बिग बॉस 16 में नजर आईं थी। इस शो में हिस्सा लेने के बाद से एक्ट्रेस लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका अक्सर अपने लुक्स को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। बिग बॉस से बाहर होने के बाद एक्ट्रेस को कई शो के ऑफर मिले हैं, जिसमें से रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का भी ऑफर मिला था। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस भी इस शो में नजर आने वाली हैं। हालांकि अब इसको लेकर एक अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
प्रियंका ने ठुकराया शो
दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी ने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने के लिए हामी भरी थी। सभी चीजें फाइनल हो चुकी थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस शो के ऑफर को ठुकरा दिया था। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि वह दूसरे प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं, जिसके चलते उन्होंने इस शो को करने से इनकार कर दिया है। एक्ट्रेस का यह फैसला उनके फैंस के लिए भी काफी हैरान करने वाला है।
विज्ञापन
मलाइका ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा और उर्फी का दिखा बोल्ड अवतार
विज्ञापन
मई के आखिर तक शुरू होगी शो की शूटिंग
जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस इस शो को करने के लिए काफी ज्यादा कन्फ्यूजन में थी, इसलिए उन्होंने इसे पहले हां कहा और बाद में इसके ऑफर को ठुकरा दिया है। हालांकि इसको लेकर एक्ट्रेस ने अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। आपको बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग मई महीने के आखिर में शुरू होने की संभावना है। इस बार शो की शूटिंग अर्जेंटीना में होने वाली है। जानकारी के मुताबिक शो 17 जुलाई तक टेलीकास्ट होगा। खतरों के खिलाड़ी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं। इस लिस्ट में शिव ठाकरे, सौंदर्या शर्मा, मुनव्वर फारूकी और एमसी स्टैन का नाम शामिल है।
Neha Marda Baby: 'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा के घर गूंजी किलकारी! प्री-मेच्योर डिलीवरी में बेटी को दिया जन्म