Dabina Bonnerjee: प्रेग्नेंसी में देबिना बनर्जी ने किया शीर्षासन, तस्वीर देख फैंस बोले संभलकर
एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी हमेशा ही अपने मजबूत बॉन्ड को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। टीवी जगत का यह कपल हमेशा ही सुर्खियों में बना रहता है। हाल ही में देबिना ने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशी साझा की थी। इस समय देबिना अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी को एंजॉय कर रही हैं और लगातार फैंस के साथ अपनी इस खूबसूरत जर्नी की तस्वीरें वीडियो शेयर कर रही हैं। अब देबीना ने प्रेग्नेंसी की अवस्था में शीर्षासन करते हुए तस्वीर शेयर की है। ऐसे में जहां फैंस उनकी हिम्मत तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई फैंस को उनकी चिंता भी हो रही है।
देबिना के योगा ट्रेनर बने गुरमीत चौधरी-
देबिना ने अपने इंस्टाग्राम से जो तस्वीर शेयर की है, उसमें देखा जा सकता है कि जहां देबिना शीर्षासन करती नजर आ रही हैं तो वहीं गुरमीत चौधरी वहीं पर खड़े होकर बहुत ही अपनी पत्नी का ध्यान रख रहे हैं। उनके ये तस्वीर शेयर करते ही फैंस एक के बात एक कमेंट कर रहे हैं कोई उनकी तारीफ करता दिखाई दे रहा है तो वहीं कई को चिंता है कि उन्हें इस तरह से गर्भावस्था में इतना कठिन योगासन नहीं करना चाहिए।
देबिना ने लिखा खास मैसेज-
देबिना ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'जब जीवन आपको उल्टा कर देता है...बस अपने दृष्टिकोण को समायोजित करें! यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए...मैंने गर्भवती होने से पहले एक मजबूत अभ्यास किया। मुझे धक्का नहीं लगा और सोचा चलो उल्टा हो जाना एक अच्छी तस्वीर होगी। हालांकि मां की अंतर आत्मा किसी भी रुल को करने से रोकती है।' उन्होंने आगे लिखा, अगर आपको सही नहीं लगता है तो ऐसा न करें।