{"_id":"9875ee32-28a1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"new-twist-in-balikavadhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बालिका वधु' में आया नया मोड़ ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'बालिका वधु' में आया नया मोड़
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 07 Nov 2012 11:38 AM IST
विज्ञापन
कलर्स पर प्रसारित हो रहे 'बालिका वधु' धारावाहिक में एक नया मोड़ आ गया है। अभी तक चर्चा थी कि शिव और आनंदी की शादी हो जाएगी लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
जगदीश ने बीमारी का नाटक कर अपने घर में रहने के दौरान अपनी दादी सा को मना लिया कि आनंदी की शादी शिव से ना हो। दादी सा ने जगदीश की बात मान शिव को समझाया, इधर जगदीश ने भी आनंदी को लेकर शिव से बातचीत की।
विज्ञापन
जिससे शिव को अपना फैसला बदलने पर मजबूर होना पड़ा और शिव ने सभी घरवालों के सामने आनंदी से शादी करने को इंकार कर दिया। ये बात आनंदी को पता चल गई कि शिव के ऐसा करने का क्या कारण है। ऐसे में अब आनंदी सभी से बेहद नाराज है।
विज्ञापन
आनंदी ने अब सबको चेतावनी दे दी है कि उसके जीवन का फैसला करने का किसी को हक नहीं है अब वो खुद ये निर्णय लेना चाहती है कि उसे शिव से शादी करनी है या जगदीश के पास वापिस जाना है।
अब देखना ये है कि क्या सचमुच जगदीश आनंदी को वापिस पाना चाहता है या फिर वो आनंदी से अपने बुरे दिनों का बदला ले रहा है। आपको क्या लगता है, अपनी राय दें।