डाकिया डाक लाया, के दिनों की यादें ताजा करेगा ये शो, चिट्टी टेलीग्राम के दिनों की समझाएगा पूरी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस आधुनिक तकनीक के जमाने में हम उस वक्त को नहीं भुला सकते, जब दुख और सुख के आंसू मोबाइल, टेलीफोन और स्मार्टफोन से नहीं बल्कि भारतीय डाक से आते थे। लेकिन अब इस माध्यम का इस्तेमाल सिर्फ अपने सगे-संबंधियों को कुछ सामान भेजने और सरकारी चिट्ठियों के आदान-प्रदान के लिए किया जा रहा है। भारतीय डाक की पुरानी प्रथा को आगे जारी रख पाना तो मुश्किल होगा, लेकिन उसके एहसानों को गिनाने के लिए बहुत ही जल्द टीवी पर एक शो शुरू होने जा रहा है, जिसमें भारतीय डाक से जुड़ी सभी इतिहास, भूगोल और वर्तमान स्थिति के बारे में बताया जाएगा।
इंडिया पोस्ट की अधिकारी अरुंधति घोष बताती हैं, 'हम देश के नागरिकों को यह दिखाने के लिए उत्साहित हैं कि दुनिया के सबसे बड़े पोस्टल नेटवर्क को चलाने की क्या प्रक्रियाएं हैं। हमें खुशी है कि भारतीय डाक की विरासत, उसके विचार और देश के लिए की गई भारतीय डाक की पहलों को देश भर में पोस्ट ऑफिसों की दिलचस्प कहानी के तौर पर पेश करने के लिए एपिक चैनल ने पहल की है। यह निश्चित रूप से एक बेहतरीन शो होगा।’
वहीं, एपिक चैनल की कंटेंट और प्रोग्रामिंग हेड तस्नीम लोखंडवाला बताती हैं, ‘इंडिया पोस्ट ने कई तरीकों से भारतीय नागरिकों के जीवन को छुआ है। वित्तीय समावेशन में संचार का एक साधन होने से लेकर, यह संस्थान कई लोगों के लिए एक आशा की किरण है, जो आज तक आधुनिक दुनिया से विमुख हैं। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे पास इस विशाल कारोबार के विभिन्न पहलुओं और आंतरिक कामकाज को प्रकाश में लाने का अवसर है।‘
पढ़ें: 'बाहुबली' और 'साहो' के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे प्रभास, शुरू हुई शूटिंग