फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Naagin 6 EXCLUSIVE: Why Mahek Chahal said yes to naagin 6, what are her upcoming plans, who are her favourite directors? know here

Naagin 6 Exclusive: इन डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं महक चहल, लिस्ट में नहीं है एकता कपूर का नाम

Tue, 08 Feb 2022 07:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Feb 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Naagin 6 EXCLUSIVE: Why Mahek Chahal said yes to naagin 6, what are her upcoming plans, who are her favourite directors? know here
महक चहल - फोटो : अमर उजाला

एक्ता कपूर के सीरियल नागिन का छटा सीजन 12 फरवरी से शुरू होने वाला है। हालांकि शो के शुरू होने से पहले ही इसने बी-टाउन में तहलका मचा दिया है। हाल ही में इस शो की नागिन महक चहल का लुक लीक हो गया था। जिसने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। वहीं अब नागिन शो को लेकर महक चहल ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने उमर उजाला से खास बातचीत में नागिन सीरियल के लिए हां कहने से लेकर अपने फ्यूचर प्लान्स पर बात की हैं। पढ़िए...

विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद से ही कंटेंट की क्वालिटी और क्वांटिटी दोनों बढ़ गई है। ऐसे में आप किस तरह का किरदार और स्टोरी करना चाहती हैं?
आज कल बॉलीवुड, टीवी और ओटीटी पर अलग-अलग तरह के सब्जेक्ट्स पर काम किया जा रहा है। महामारी, ह्यूमन ट्रायल, एलजीबीटी आदि विषयों पर सीरीज बन रही हैं। ऐसे में किसी एक सब्जेक्ट का चुनाव करना मुश्किल होगा। लेकिन हां, मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा जरूर बनना चाहूंगी, जो ऐसे बहतरीन सब्जेक्ट्स को हाइलाइट कर रहे हैं। मुझे लगता है कि हम टीवी, फिल्म और सीरीज के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक एक स्ट्रॉन्ग मैसेज पहुंचा सकते हैं। इसलिए हमें ऐसे विषयों पर ज्यादा काम करना चाहिए, जो आगे चलकर समाज में एक बदलाव लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Naagin 6 EXCLUSIVE: Why Mahek Chahal said yes to naagin 6, what are her upcoming plans, who are her favourite directors? know here
महक चहल - फोटो : सोशल मीडिया

इस बार के नागिन 6 में रियल टॉपिक पर बात की जा रही है। नागिन महामारी से लोगों की रक्षा करती हैं। क्या यही वजह है कि आपने नागिन 6 के लिए हां कहा?
मैं बचपन से ही एक सुपरवुमेन का किरदार निभाना चाहती थी।मेरी आवाज, मेरे बॉडी स्ट्रक्चर और मेरे लुक को ध्यान में रखते हुए मुझे लगता है कि मैं एक सुपर वुमेन के किरदार में फिट बैठूंगी। इसलिए मैंने नागिन 6 के लिए हां कहा। नागिन की सीरीज काफी फेमस हो चुकी है। इसमें काम कर चुके कलाकार काफी सफल हैं। ऐसे में अपने करियर का नई ऊचाईयों तक ले जाने के लिए नागिन 6 से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता था। 

विज्ञापन

भविष्य में आप किन डायरेक्टर्स के साथ काम करना चाहती हैं? किन्हीं तीन का नाम बताइए?
हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी, धारावी, चमेली जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके सुधीर मिश्रा मुझे बेहद पसंद हैं। उनका काम मुझे बहुत अच्छा लगता हैं। मैं भविष्य में उनके साथ जरूर काम करना चाहूंगी। इसके अलावा मुझे यंग डायरेक्टर्स के साथ काम करना है। बहुत सारे यंग और नए डायरेक्टर्स बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। 

Naagin 6 EXCLUSIVE: Why Mahek Chahal said yes to naagin 6, what are her upcoming plans, who are her favourite directors? know here
महक चहल - फोटो : सोशल मीडिया

अंत में, क्या हम आपको भविष्य में और टीवी करते देखेंगे?
"मुझे नहीं पता। मेरे लिए कोई टीवी, ओटीटी और बॉलीवुड नहीं है। मैं अच्छे डायरेक्टर्स और अच्छी स्क्रिप्ट के साथ किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम करने के लिए तैयार हूं।
 

अब तक का आपका सबसे पसंदीदा किरदार कौन-सा है?
वांटेडेड में मैंने शाइना का किरदार निभाया था। यही मेरा पसंदीदा किरदार भी है। मैंने अब तक जितने भी किरदार निभाए हैं, ये उन सबसे अलग और सबसे हटकर था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी भी टॉम बॉय का किरदार निभा पाऊंगी। लेकिन मैंने ये किया और इसके लिए मुझे काफी प्रशंसा भी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed