फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Monalisa shares dance practice video from the sets of Smart Jodi fans react

Video: मोनालिसा को हवा में उड़ता देख फैंस को याद आई ‘डायन’, वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 25 Feb 2022 11:17 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ जल्द ही रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' में नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने शो के सेट से एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को 'डायन' सीरियल की याद आ गई।

विज्ञापन
Monalisa shares dance practice video from the sets of Smart Jodi fans react
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर अभिनेत्री मोनालिसा अब टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। मोनालिसा ने हिट सीरियल्स में काम किया है लेकिन अब वह अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ छोटे पर्दे के एक रियलिटी शो में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। स्टार प्लस पर जल्द ही रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' की शुरुआत हो रही है। इस शो में टीवी इंडस्ट्री की कई रीयल जोड़ियां नजर आएंगी, जिसमें मोनालिसा और उनके पति विक्रांत का नाम भी शामिल है। इन दिनों मोनालिसा इस शो की तैयारी कर रही हैं। वहीं, अब मोनालिसा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस को ‘डायन’ सीरियल की याद आ गई।

विज्ञापन

 
मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के सेट का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा अपने डांस परफॉर्मेंस की प्रैक्टिस करती दिख रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री रस्सी के सहारे हवा में लहराती हुई दिख रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘आजा गुफाओं में’ गाना बज रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा अपने शो के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। वीडियो के साथ मोनालिसा ने कैप्शन में लिखा, ‘इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती।’
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपको देखकर लगता है जैसे कोई परी आसमान से जमीन पर आ रही हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, डायन की यादें ताजा हो गईं। इसके अलावा, कई फैंस ने कमेंट में बताया कि वह मोनालिसा और विक्रांत के शो का इंतजार नही कर पा रहे हैं।
 
‘स्मार्ट जोड़ी’ 26 फरवरी को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस शो में 10 सेलिब्रिटी कपल नजर आएंगे। शो में मोनालिसा और विक्रांत के अलावा, गौरव तनेजा-रितु राठी, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, ऐश्वर्या-नील समेत कई जोड़ियां नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed