फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update Tulsi And Mihir Relationship Is Strained Due To Daughter Pari

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी ने दी बेटी परी के खिलाफ गवाही, मिहिर संग क्या टूट जाएगा नाता?

Wed, 24 Sep 2025 06:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 24 Sep 2025 06:36 PM IST
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी धर्म संकट से गुजर रही है। सच और रिश्तों में से उसे किसी एक को चुनना था। तुलसी ने अपने उसूलों पर चलते हुए कोर्ट में बेटी परिवार के खिलाफ गवाही दी। यह गवाही तुलसी के लिए नई मुश्किलें लेकर आ गई? तुलसी और मिहिर के रिश्ते पर इस गवाही का बुरा असर हो रहा है।

विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update Tulsi And Mihir Relationship Is Strained Due To Daughter Pari
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी और मिहिर - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

विस्तार

स्मृति ईरानी का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ कुछ महीने पहले ही टीवी पर लौटा है। इस सीरियल का पहला सीजन लगभग 25 साल पहले आया था। दूसरे सीजन को भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में कोर्ट रूम ड्रामा नजर आया, जिसमें तुलसी ने बेटी परी के खिलाफ ही गवाही दी। इस गवाही ने तुलसी और मिहिर के रिश्ते में दूरी पैदा कर दी है। आखिर क्यों तुलसी ने परी खिलाफ गवाही दी? क्या मिहिर और तुलसी का अटूट रिश्ता अब टूट जाएगा। पढ़िए सीरियल से जुड़ा नया अपडेट। 

विज्ञापन

तुलसी ने परी के ससुराल वालों को बेकसूर बताया
कोर्ट में तुलसी ने परी के ससुराल वालों को बेकसूर बताया। तुलसी ने कहा, ‘परी को लगी चोट उसने देखी है लेकिन इसमें उसके ससुराल वालों का कोई हाथ नहीं है, वे लोग जेल में नहीं होने चाहिए।’ यह सुनकर परी हैरान हाे जाती है, मिहिर आग-बबूला हो जाता है। 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

विज्ञापन
विज्ञापन



घर लौटने पर परी करती है ड्रामा 
जब परी, तुलसी और मिहिर शांति निकेतन लौटते हैं तो परी बेहोश होने का ड्रामा करती है। मिहिर को बेटी पर दया आती है। जब तुलसी परी को देखने आगे आती है तो मिहिर उसे धक्का दे देता है। उस पर खूब चिल्लाता है। गुस्से आकर मिहिर घर से चला जाता है। तुलसी सच का साथ देने की वजह से अकेली पड़ जाती है। 

ये खबर भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: मिहिर की मौत, तुलसी ने अंश को गोली मारी; कई एपिसोड देख दर्शकों को लगा सदमा

नोयोना के साथ मिहिर को देख तुलसी को लगेगा झटका
अपकमिंग एपिसोड में तुलसी, मिहिर को मनाने का विचार करती है। वह खाना बनाकर मिहिर के ऑफिस जाती है। लेकिन ऑफिस में नोयोना को मिहिर के साथ देखकर तुलसी को बुरा लगता है। नोयोना बहुत पहले से मिहिर को पसंद करती है। वह मिहिर के करीब आने का मौका तलाशती रहती है। क्या इन बातों की वजह से, परी के झूठ की वजह से तुलसी और मिहिर के अटूट बंधन में दरार आ जाएगी। यह सब आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed