{"_id":"63746059dbfeb449175531c9","slug":"kavita-kaushik-reaction-on-delhi-shraddha-walker-murder-case-actress-said-this-boy-should-be-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस पर जमकर भड़कीं FIR की चंद्रमुखी चौटाला, आफताब के लिए की सजा की मांग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस पर जमकर भड़कीं FIR की चंद्रमुखी चौटाला, आफताब के लिए की सजा की मांग
Wed, 16 Nov 2022 09:33 AM IST
निधि पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 16 Nov 2022 09:33 AM IST
सार
दिल्ली मर्डर केस के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली है।
विज्ञापन
कविता कौशिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली का श्रद्धा मर्डर केस काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रद्धा के बॉयफ्रेंड आफताब ने श्रद्धा का मर्डर करने के बाद उसके शव के 35 टुकड़े करके फेंक दिए थे। दिल्ली के निर्भया कांड के बाद श्रद्धा मर्डर केस को सुनकर सभी की रूह कांप गई है। जब से ये खबर आई है, तब से हर कोई उस आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहा है। कोई उसे राक्षस बता रहा है तो कोई लड़की को दोषी ठहरा रहा है। बीते दिन अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी आफताब को सख्त सजा दिए जाने की मांग की थी। अब टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी इसपर रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
कविता कौशिक ने आफताब के लिए मांगी फांसी
दिल्ली मर्डर केस के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। लोग सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। टीवी अभिनेत्री कविता कौशिक ने भी ट्वीट करके अपनी भड़ास निकाली है। कविता कौशिक ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा- 'इस लड़के को फांसी दी जानी चाहिए, ऐसे नृशंस अपराध के लिए कोई और सजा है ही नहीं'। बता दें कि श्रद्धा की लाश के टुकड़े करने के बाद आफताब ने एक फ्रीजर खरीदा था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें- Uunchai Success Interview: बुजुर्गों को जरूर देखनी चाहिए ‘ऊंचाई’, नीना गुप्ता ने आसान शब्दों में समझाई बात
विज्ञापन
इस टीवी शो से हुई थीं मशहूर
आफताब ने श्रद्धा की बॉडी के टुकड़ों को धोकर उनको प्लास्टिक में पैक करके उस फ्रिज में रख दिया था और घर में रोज अगरबत्ती जलाता था, जिससे की बदबू बाहर न जा सके। उसने कई सारे प्लास्टिक पैकेट खरीदे थे, जिनमें वह रोज एक टुकड़ा रखता और जंगल में फेंक आता था। वहीं कविता कौशिक की बात करें तो वह टीवी शो एफआईआर में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था।
क्या बोलीं मराठी अभिनेत्री केतकी चितले
श्रद्धा मर्डर केस पर केतली चितले का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने लिखा है कि आखिर श्रद्धा वालकर जैसी लड़कियां आफताब पूनावाला जैसे लड़कों के प्यार में क्यों पड़ती हैं, जिसका इतना खौफनाक अंजाम होता है? केतकी ने आगे लिखा आफताब जैसे लड़कों में ऐसा क्या होता है, जो सनातनी हिंदू लड़कोंं में नहीं होता है? इन लड़कों में श्रद्धा वालकर जैसी लड़कियां ऐसी क्या क्वालिटी देखती हैं कि वे उनके प्रति आकर्षित होती हैं?