फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan on relationship with Tejasswi I'm in love I've not hid it from anyone

Bigg Boss 15: तेजस्वी के साथ रिश्ते पर करण बोले- मुझे प्यार हुआ...मैंने ठोक कर किया...

Mon, 24 Jan 2022 05:25 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 24 Jan 2022 05:25 PM IST
सार

टीवी जगत का लाकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड में आरजे करण और आरजे पलक कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आएंगे। शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया।

विज्ञापन
Karan on relationship with Tejasswi I'm in love I've not hid it from anyone
तेजस्वी और करण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी जगत का लाकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 15 के अपकमिंग एपिसोड में आरजे करण और आरजे पलक कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछते नजर आएंगे। शो में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश से उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। यह भी पूछा गया कि दर्शकों को कैसा लगता है कि करण कभी तेजस्वी के लिए स्टैंड नहीं लेते। इस आगामी एपिसोड का एक वीडियो क्लिप सोमवार को कलर्स टीवी द्वारा साझा किया गया है। इस वीडियो की शुरुआत आरजे पलक से होती है, जो कि करण से पूछती हैं  “आपके रिश्ते के कारण कहीं ना कहीं आपका गेम से ध्यान हट गया।"

विज्ञापन


उनके इस सवाल का जवाब देते हुए करण कहते हैं, “मुझे प्यार हुआ, मैंने ठोक कर किया। मैं चाहे यहां करुं या बहार करुं, मुझे यह करना है।" आरजे करण फिर करण से पूछते हैं, "बाहर यह दिखता है कि आप तेजस्वी को उतना समर्थन नहीं करते जब करने की जरुरत होती है?" उनके इस सवाल का जवाब देते हुए  करण कहते हैं, "तेजस्वी अपनी लड़ाइयां खुद लड़ सकती हैं।" आरजे पलक फिर हस्तक्षेप करती हैं और कहती हैं, "पर उनको महसूस होता है कि आप नहीं कर रहे हैं।"
विज्ञापन


करण और तेजस्वी का शो में उनके झगड़े और असहमति के साथ एक अशांत रिश्ता रहा है। इस जोड़े को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों से समर्थन मिला, कई ने उन्हें तेजरन कहा और यहां तक कि अपने परिवारों से उनके रिश्ते को समर्थन और स्वीकार करने की अपील की। शो शुरू होने के कुछ हफ्ते बाद ही करण और तेजस्वी की प्रेम कहानी शुरू हो गई थी। पिछले महीने, करण तेजस्वी को अपनी प्रेमिका बनने का प्रस्ताव देने के लिए गुलाब के साथ घुटनों के बल नीचे चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed