सोशल मीडिया: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने शेयर किया बेटी का ड्रम बजाते हुए वीडियो, अब हो रहा है वायरल
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मंगलवार को अपनी बेटी अनायरा का ढोल बजाते हुए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप साझा किया और बेटी अनायरा की तुलना खुद से की।
विस्तार
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मंगलवार को अपनी बेटी अनायरा का ड्रम बजाते हुए वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो क्लिप साझा किया और बेटी अनायरा की तुलना खुद से की। गौरतलब है कि कपिल शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करते रहते हैं।
अब उन्होंने बेटी अनायरा का वाद्ययंत्रों को बजाते हुए वीडियो क्लिप शेयर की है। इस वीडियो में उनकी बेटी अनायरा घर में गमले में लगे पौधों और कृत्रिम घास के कालीन से सजाए गए स्थान पर स्टूल पर बैठी थी। जैसे ही वीडियो खत्म होता है तो अनायरा को यह कहते हुए सुना जा सकता है "पापा आप बजाओ, आप भी बजाओ।'' इस वीडियो में अनायरा ने ब्लू डेनिम्स और व्हाइट सॉक्स के साथ ग्रे हुडी पहनी रखी है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने इसके कैप्शन में लिखा है "जैसे पिता वैसी बेटी।''
विज्ञापन विज्ञापन
कपिल शर्मा की बेटी अनायरा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी शेयर किया है। वीडियो में अनायरा ड्रम बजाते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो को यूजर्स की खूब प्रतिक्रिया मिल रही है और फैंस अनायरा की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने अनायरा को बेहद क्यूट बताया है।