नायरा-कार्तिक पर टूटेगा दुखों का पहाड़, कायरव की हो जाएगी मौत!
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वेदिका की सच्चाई घरवालों के सामने आने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं कार्तिक और नायरा पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। शो में वेदिका के मंगेतर ने कायरव को किडनैप कर लिया है। पूरा परिवार उससे ढूंढने में लगा हुआ है। इस बीच शो में जबरदस्ट ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।
टेली चक्कर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक कायरव की शो में मौत हो जाएगी। शो में दिखाया जाएगा कि कायरव को वेदिका का मंगेतर पहाड़ी से नीचे फेंक देगा। जैसे ही नायरा को यह पता चलेगा कि कायरव पहाड़ी पर है तो वह उसे बचाने जाएगी लेकिन ऐसा हो नहीं पाएगा। कायरव को पहाड़ी से नीचे फेंकते हुए वेदिका भी देखेगी। ऐसे में अब कार्तिक और नायरा का क्या हाल होता है यह तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Kaira (@ye_rishta_kya_kahlata_he_fc) on
दिलचस्प बात है कि शो में एक के बाद एक राज खुल रहे हैं। शो में कार्तिक ने नायरा से कहा कि वह अभी भी उसी से प्यार करता है तो वहीं वेदिका ने अपनी सगाई की सच्चाई घरवालों को बताई। कहानी के इस उतार चढ़ाव से शो की टीआरपी को फायदा मिला है।
इस हफ्ते यह शो नंबर तीन पर था। खास बात है कि बीते कुछ वक्त से यह सीरियल लगातार टॉप पांच सीरियल्स की लिस्ट में जगह बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: जेल जाने से मना करने पर पारस को मिली सजा, देर रात करेंगे जूतों की पॉलिश