Shweta Kawaatra: 30 घंटे तक बेटी के साथ एयरपोर्ट पर फंसी रहीं श्वेता, खोया सामान, अब वीडियो शेयर कर मांगी मदद
‘कहानी घर घर की’ में पल्लवी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्वेता कवात्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें 30 घंटों तक अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर रहना पड़ा और उनका सामान भी खो गया।
विस्तार
छोटे पर्दे के मशहूर शो ‘कहानी घर घर की’ में पल्लवी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्वेता कवात्रा सुर्खियों में बनी हुई हैं। श्वेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर बताया है कि मुंबई से न्यूयॉर्क जाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है। अभिनेत्री ने एयरलाइंस पर अपनी भड़ास निकाली और अपने खोए हुए सामान को वापस देने की मांग की। इतना ही नहीं अभिनेत्री को फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से अपनी बेटी के साथ 30 घंटों तक एयरपोर्ट पर ही रहना पड़ा।
श्वेता कवात्रा ने वीडियो शेयर कर बताया कि मुंबई से न्यूयॉर्क जाने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री की फ्लाइट जर्मनी के म्युनिक से कनेक्ट होनी थी, लेकिन वह कैंसिल हो गई, जिसकी वजह से उन्हें अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर एक दिन गुजारना पड़ा। अभिनेत्री न्यूयॉर्क तो पहुंच गईं, लेकिन एक हफ्ते बाद भी उन्हें अपना सामान नहीं मिला है। वीडियो में अभिनेत्री ने कहा, 'हमने मुंबई से ट्रैवल किया था और म्युनिक से हमारी दूसरी फ्लाइट थी जो कैंसिल हो गई। ऐसे में मैं अपनी बेटी के साथ 26 से 30 घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसी रही। हमारी मदद करने वाला नहीं था।'
Urfi Javed: युवराज ने उर्फी जावेद के आरोपों को किया सिरे से खारिज, भड़के हॉकी प्लेयर बोले- उनका दिमाग खराब...
View this post on Instagram
इसके आगे अभिनेत्री ने कहा, 'वे चाहते थे कि हमें अगर कुछ सवाल पूछना था तो पांच से छह किलोमीटर लंबी लाइन में लगे। जब मैं वहां गई तो उन्होंने मुझे मेरी बेटी के साथ बाहर निकाल दिया। वो बहुत ही रूड थे। उन्होंने मेरी बात भी नहीं सुनी और ऐसे में हमें एयरपोर्ट पर ही रात बितानी पड़ी। उन्होंने हमसे वादा किया था कि अगली फ्लाइट में हमारा सामान आ जाएगा, लेकिन अब सात दिन हो गए हैं और सामान का कुछ पता नहीं है। ये पागल करने वाला है।'
Sajid Khan: मराठी एक्ट्रेस ने साजिद खान पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, बोलीं- ऑफिस बुलाया और फिर...
अभिनेत्री ने वीडियो के माध्यम से सभी से मदद मांगी है। उनका कहना है कि अगर कोई इसमें उनकी किसी भी तरह की मदद कर सकता है तो बहुत अच्छा होगा। बता दें कि श्वेता कवात्रा ने 'कहानी घर घर की' से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह 'कुसुम', 'जस्सी जैसी कोई नहीं', 'ये मेरी लाइफ है' सहित कई टीवी शोज किए हैं।
Malaika Arora: बेटे के साथ फोटो साझा कर बुरी फंसीं मलाइका, यूजर ने साधा अर्जुन और एक्ट्रेस के रिश्ते पर निशाना