{"_id":"e666b7b8-2a5c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gulabi-gang-leader-sampat-pal-evicts-from-bigg-boss-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के घर से संपत हुई बेघर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के घर से संपत हुई बेघर
अनुराधा गोयल
Updated Fri, 09 Nov 2012 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, बिग बॉस के पांचवे हफ्ते नॉमिनेट सदस्यों संपत, वृजेश और सपना में से गुलाबी गैंग की लीडर संपत घर से बेघर हो गई हैं।
विज्ञापन
संपत को महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ने वाली सोशल एक्टिस्ट और गुलाबी गैंग की लीडर के रूप में जाना जाता है। संपत ने बिग बॉस के घर में पांच हफ्तों में कई कारनामे कर दिखाए।
विज्ञापन
हाल ही में संपत स्वीमिंग करती दिखीं तो वहीं घरवालों के बीच माता जी, आंटी जी के नाम से जानी गईं। हालांकि संपत एक्टिविस्ट हैं लेकिन उन्हीं की तरह कुछ और एक्टिविस्ट जैसे सपना, असीम और सिद्दू सभी के साथ मिलकर उन्होंने अपना एक ग्रुप बना लिया।
विज्ञापन
संपत ने बिग बॉस के घर में ये दावा भी किया कि उन्हें गेम की समझ नहीं है उन्हें ये समझ ही नहीं आया कि गेम है क्या। हालांकि उन्होंने बिग बॉस के घर में बिग बॉस के खिलाफ ही मोर्चा बोल दिया था।
बहरहाल, संपत बिग बॉस के घर से बाहर आकर खुश हैं और उन्हें किसी से कोई गिला-शिकवा भी नहीं है।