फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ek duje ke vaaste 2 dil jaise dhadke dhadakne do to face challenge from barrister babu colors show

छोटे परदे पर अगले हफ्ते होगा महामुकाबला, सोनी और स्टार के मुकाबले कलर्स ने उतारा ये बड़ा शो

Sat, 08 Feb 2020 02:35 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 08 Feb 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Ek duje ke vaaste 2 dil jaise dhadke dhadakne do to face challenge from barrister babu colors show
बैरिस्टर बाबू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

छोटे परदे पर इस हफ्ते तीन नए और बड़े धारावाहिकों के बीच टीआरपी मुकाबला होने वाला है। सोनी टीवी के एक दूजे के वास्ते सीजन 2 और स्टार प्लस के धारावाहिक दिल जैसे धड़के, धड़कने दो के मुकाबले कलर्स टीवी लेकर आ रहा है अपना नया शो, बैरिस्टर बाबू। बैरिस्टर बाबू भारतीय समाज में सदियों से मौजूद तमाम दकियानूसी ख्यालों पर सवाल उठाता है। जैसे, एक बेटी घर की 'लक्ष्मी' और 'पिता का बोझ' दोनों कैसे हो सकती है? बेटियों को किसी और की संपत्ति क्यों कहा जाता है? पुरुषों और महिलाओं के लिए नियम और परंपराएं अलग-अलग क्यों हैं?

विज्ञापन


शो की कहानी कोलकाता की पृष्ठभूमि में रची गई है। आठ वर्षीय बंदिता की शादी 60 वर्षीय व्यक्ति से की जा रही है। लेकिन क्योंकि उसकी नियति अलग तरह से लिखी गई है, यह उसके जीवन में एक दुखद मोड़ लाता है। लेकिन सौभाग्य से उसे उसका पति मिल जाता है, जो लंदन से लौटा एक बैरिस्टर है। अनिरुद्ध महिलाओं को मुक्त करना और उन्हें सांस्कृतिक मानदंडों से मुक्त करना चाहता हैं। वह पुराने मानदंडों से लड़ने की कसम खाता है और वह बंदिता को उसकी पहचान ढूंढने में मदद करता है और उसके लिए बैरिस्टर बाबू बनने का मार्ग प्रशस्त करता है।
विज्ञापन


शो में छोटी बंदिता का किरदार कर रही आभा भटनागर कहती हैं, 'मैं ऐसे किसी भी मुद्दे पर लड़ सकती हूं जो समस्या पैदा कर रहे हैं और जिन मुद्दों के कारण समस्या पैदा हो रही है। मैं टेलीविजन पर अपनी शुरुआत करने के लिए इससे बेहतर शो नहीं चुन सकती थी और मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि मैं किरदार के साथ न्याय करूं।' वहीं शो में अनिरुद्ध की भूमिका निभा रहे प्रविष्ट मिश्रा कहते हैं, 'मेरा किरदार एक बैरिस्टर है और अपने समय में बहुत आगे की सोच रखने वाला है। वह एक प्रगतिशील विचारक हैं और उसने भारत को पारंपरिक रीति-रिवाजों से मुक्त करने का फैसला किया है। वह खुद को बंदिता की शिक्षा में संलग्न करता है और उसका आदर्श मार्गदर्शक बन जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed