फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Debina Bonnerjee trolled for doing maternity photoshoot in bold dress people says shame on you

Debina Bonnerjee: मैटरनिटी फोटोशूट कराने पर ट्रोल हुईं देबीना बनर्जी, लोग बोले- शर्म करो, तुम सीता जी बनी थीं

Fri, 04 Nov 2022 08:55 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 04 Nov 2022 08:55 PM IST
सार

इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही अभिनेत्री देबीना बनर्जी अक्सर फैंस के साथ अपने बेबी बंप की तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन
Debina Bonnerjee trolled for doing maternity photoshoot in bold dress people says shame on you
Debina Bonnerjee - फोटो : Social media

विस्तार

इसी साल एक बेटी के माता-पिता बने एक्टर गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबीना बनर्जी जल्दी अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही अभिनेत्री अक्सर फैंस के साथ अपने बेबी बंप की तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस में हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, जिसमें अपना मेटरनिटी फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

कुछ घंटे पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो में अभिनेत्री ब्रालेट और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सफेद रंग की शर्ट कैरी की है। बोल्ड अंदाज में हाई हील्स पहने देबीना वीडियो में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती भी नजर आ रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस का यह हद से ज्यादा बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


Avengers: पुलिस ने सुपरहीरो बनकर ड्रग डीलर्स को पकड़ा, स्पाइडर मैन और कैप्टन अमेरिका की ड्रेस में मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजन्स की मानें तो अभिनेत्री ने मेटरनिटी शूट में खुद को ज्यादा ही एक्सपोज कर दिया है। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- इंडियन ड्रेस में भी अच्छा फोटो शूट हो सकता था। जरूरी नहीं कि वेस्टर्न ड्रेस ही फॉलो किया जाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- तुम्हें शर्म आनी चाहिए, यह हमारा इंडियन कल्चर नहीं है। एक यूजर ने लिखा- मैडम ने सीताजी का रोल किया था। शर्म नहीं आती, थोड़ा तो उनका ख्याल रखा करो। इसके अलावा लोग उन्हें लगातार ट्रोल करते नजर आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon)



Gumnaam Sitare: इंडस्ट्री के हैंडसम हीरो रह चुके हैं प्रियांशु चटर्जी, पहली हिट के बाद भी झेलनी पड़ी गुमनामी

 

गौरतलब है कि देबीना और गुरमीत ने जब से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है, तभी से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि दोनों ही कलाकारों ने समय-समय पर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए अपना पक्ष रखा था। देबीना और गुरमीत शादी के 11 साल बाद कुछ महीने पहले ही एक बेटी के माता-पिता बने हैं। वहीं, अब यह कपल जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए भी पूरी तरह तैयार है।

Sherlyn Chopra: 'सब्सक्रिप्शन पर बॉयफ्रेंड बनाती हैं राखी सावंत', अभिनेत्री पर शर्लिन ने खूब उछाला कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed