फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Court grants custody of son Reyansh to Shweta Tiwari husband Abhinav Kohli gets permission to meet son

फैसला: श्वेता तिवारी को मिली बेटे रेयांश की कस्टडी, बेटे से मिल सकेंगे अभिनव कोहली

Fri, 01 Oct 2021 07:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 01 Oct 2021 07:00 PM IST
सार

  • हाईकोर्ट ने दी श्वेता तिवारी को बेटे की कस्टडी
  • पति अभिनव कोहली को मिलने की अनुमति मिली
  • श्वेता ने फैसले पर जताई खुशी

विज्ञापन
Court grants custody of son Reyansh to Shweta Tiwari husband Abhinav Kohli gets permission to meet son
श्वेता तिवारी, अभिनव कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे समय से अपने बेटे रेयांश की कस्टडी के लिए लड़ाई लड़ रही अभिनेत्री श्वेता तिवारी को इस केस में बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने उनके 5 साल के बेटे रेयांश की कस्टडी उन्हें दे दी है। रेयांश जन्म से ही अपनी मां श्वेता के साथ खुशी से रह रहे थे। लेकिन बीते दौ सालों में श्वेता पर उनके पति अभिनव कोहली ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन


अभिनव ने श्वेता पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें अपने बेटे से दूर रखा। इतना ही नहीं अभिनेत्री के पति अभिनव ने एक याचिका में अपने बेटे रेयांश की कस्टडी की मांग करते हुए कहा था कि श्वेता एक बिजी एक्ट्रेस हैं। ऐसे में यह काम के चलते बेटे को पर्याप्त समय नहीं दे पातीं।

विज्ञापन

 

Court grants custody of son Reyansh to Shweta Tiwari husband Abhinav Kohli gets permission to meet son
बेटे रेयांश संग श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि, कोर्ट ने अभिनव की याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही अभिनव को बेटे रेयांश से मुलाकात का अधिकार देते हुए श्वेता के पक्ष में आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के मुताबिक अभिनव रेयांश से हफ्ते में दो घंटे उनके घर में परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में मिल सकते हैं।

Court grants custody of son Reyansh to Shweta Tiwari husband Abhinav Kohli gets permission to meet son
बेटे रेयांश संग श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता तिवारी ने एक इंटरव्यू में कहा कि, ‘मैं इस फैसले से बेहद खुश हूं। मैं यही चाहती थी। उन्होंने बताया कि बीते दो सालों में मैं जहां भी जाती थी अभिनव मेरा पीछा करता था। इतना ही नहीं मैं अपने बेटे के साथ जब  दिल्ली या पुणे अपने शो के लिए जाती थी तो अभिनव वहां आकर हंगामा करता था।

विज्ञापन

Court grants custody of son Reyansh to Shweta Tiwari husband Abhinav Kohli gets permission to meet son
बेटे रेयांश संग श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता के मुताबिक उनकी इस हरकतों के कारण हम दोनों मानसिक रूप से काफी परेशान हुए। श्वेता ने यह भी कहा कि उन्होंने रेयांश और अभिनव को बात करने से कभी नहीं रोका, लेकिन अभिनव ने उन पर गलत आरोप लगाए गए थे।
हाईकोर्ट ने दी श्वेता तिवारी को बेटे की कस्टडी पति अभिनव कोहली को मिलने की अनुमति मिली श्वेता ने फैसले पर जताई खुशी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed