फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Comedian sunil grover heart surgery done his health is improving fast

Sunil Grover: सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, सेहत में है पहले से सुधार

Wed, 02 Feb 2022 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 02 Feb 2022 03:39 PM IST
सार

रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज थी और इसी के चलते उनकी सर्जरी होनी थी लेकिन शूटिंग की वजह से सर्जरी में देरी हुई।

विज्ञापन
Comedian sunil grover heart surgery done his health is improving fast
सुनील ग्रोवर - फोटो : Instagram

विस्तार

द कपिल शर्मा शो में 'गुत्थी' और 'डॉ. मशहूर गुलाटी' की भूमिका निभाकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन 'सुनील ग्रोवर' के स्वास्थ्य को लेकर मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनील की मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में 'हार्ट सर्जरी' हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज थी और इसी के चलते उनकी सर्जरी होनी थी लेकिन शूटिंग की वजह से सर्जरी में देरी हुई।

विज्ञापन


खतरे से बाहर हैं सुनील
विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सुनील की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "अभिनेता सुनील ग्रोवर ने मुंबई के एशियाई हॉस्पिटल में हार्ट की सर्जरी कराई है। वह अब स्वस्थ हो रहे हैं। सुनील के डॉक्टरों का कहना है कि अब वह खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत में भी पहले से काफी सुधार है। सुनील के लिए आप प्रार्थना करते रहें।"

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 

Comedian sunil grover heart surgery done his health is improving fast
सुनील ग्रोवर - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सुनील
सुनील ने अभी कुछ ही दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'इनफ्लूएंसर्स' के ऊपर एक मजेदार पोस्ट साझा किया था। कॉमेडियन अक्सर अपने मजाकिया पोस्ट से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। वह शिमला की बर्फीली पहाड़ियों में एक वेब सीरीज की शूटिंग भी कर रहे थे, इसकी भी कुछ तस्वीरें अभिनेता ने साझा की थी।

Comedian sunil grover heart surgery done his health is improving fast
Sunil Grover - फोटो : social media

सुनील ग्रोवर अमेजन प्राइम की वेब सीरीज तांडव में नजर आए थे। इसके अलावा सुनील ग्रोवर को सनफ्लॉवर नाम की वेब सीरीज में धांसू एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed