फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Comedian Bharti Singh baby shower ceremony took place on the sets in Hunarbaaz watch video

Bharti Singh: ‘हुनरबाज’ में सेट पर हुई भारती सिंह की गोद भराई रस्म, परिणीति चोपड़ा के गिफ्ट को देखकर भड़कीं कॉमेडियन

Sat, 12 Feb 2022 06:02 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 12 Feb 2022 06:02 PM IST
सार

कॉमेडियन भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं और उनकी गोद भराई की रस्म को रियलिटी शो 'हुनरबाज' के सेट पर किया गया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें शो के जज भारती को सरप्राइज देते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Comedian Bharti Singh baby shower ceremony took place on the sets in Hunarbaaz watch video
भारती सिंह की गोद भराई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले ही भारती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बनने वाले हैं। इसके बाद भारती और हर्ष को सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने बधाई दी थी। हालांकि, प्रेग्नेंसी के दिनों में भी भारती काम कर रही हैं। वह और हर्ष रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ को होस्ट कर रहे हैं और अब इस रियलिटी में ही भारती सिंह की गोद भराई की रस्म को मनाया गया है। सोशल मीडिया पर इस खास मौके का एक खूबसूरत वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शो के जज के साथ मिलकर हर्ष लिंबाचिया भारती सिंह को खूबसूरत सरप्राइज देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
दरअसल, कलर्स टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारती सिंह की गोद भराई का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्ष अपनी पत्नी भारती की आंखों पर काली पट्टी बांधते हैं और फिर कॉमेडियन को स्टेज पर लेकर आते हैं। इस दौरान जज की कुर्सी पर बैठे करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती भी स्टेज की तरफ आ जाते हैं। इस दौरान भारती को स्टेज पर मौजूद एक सोफे पर बिठाया जाता है और फिर सभी भारती को सरप्राइज के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


 
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि करण जौहर कहते हैं, ‘इंडिया की पहली एक्टर की टीवी पर गोद भराई शुरू होने जा रही है।’ इस दौरान परिणीति भी भारती सिंह को बधाई देती हैं। इसके बाद परिणीति, भारती सिंह को तोहफा देती हैं, जिसे देख भारती भड़क जाती हैं और वो रोने भी लगती हैं। हालांकि, दूसरी तरफ सब हंसने लगते हैं। इस दौरान भारती सिंह मिथुन चक्रवर्ती को ये भी बोलती हैं कि दादा आपने भारती सिंह से पंगा लिया है।
 
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘इंडियन टेलीविजन पर पहली बार हो रही है गोद भराई की रस्म।’ इसके आगे कैप्शन में फैंस को भी भारती सिंह के लिए कमेंट करने की बात की गई है। सोशल मीडिया पर भारती सिंह की गोद भराई का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed