Rajeev Sen: क्या फिर करीब आ रहे हैं चारू असोपा-राजीव सेन? सुष्मिता के भाई ने कहा- मैं उसके संपर्क में हूं
चारू और राजीव एक बार फिर अलग हो गए और आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में बयान बाजी करते नजर आते हैं। हाल ही में राजीव सेन ने एक बार फिर अपनी पत्नी चारू असोपा के बारे में बयान दिया है
विस्तार
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारु असोपा के रिश्ते की कहानी अब किसी से छिपी नहीं है। दोनों के रिश्ते में रोज नया मोड़ देखने को मिलता है। पिछले दिनों दोनों ने अपने रिश्ते की एक नई शुरुआत करने की कोशिश की थी, लेकिन वह भी रंग नहीं लाई। दोनों एक बार फिर अलग हो गए और आए दिन सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में बयान बाजी करते नजर आते हैं। हाल ही में राजीव सेन ने एक बार फिर अपनी पत्नी चारू असोपा के बारे में बयान दिया है, जिसे सुन सभी चौंक गए हैं।
अपनी पत्नी चारू असोपा के साथ चल रहे विवाद के बीच, राजीव सेन ने एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजीव का कहना कि वह 'चारू के साथ संपर्क में हैं।' सुष्मिता सेन के भाई ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी देने के लिए व्लॉग साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि वह चारू के साथ मैसेज के जरिए संपर्क में हैं और चाहते हैं कि वह ठीक रहें क्योंकि यही उनकी बेटी जियाना के लिए सबसे अच्छा है।
Suneel Darshan: सुनील दर्शन ने सनी देओल पर फिर लगाए गंभीर आरोप, बोले- मुझे बेवकूफ बनाया और पैसे वापस नहीं किए
साझा किए गए वीडियो में राजीव ने कहा, 'मैं चारू के संपर्क में हूं, और अपनी ओर से, मैं उसके साथ अच्छा व्यवहार करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं अच्छे व्हाट्सएप पर उसे मैसेज भेजता हूं और उसे महसूस कराता हूं कि मैं वहीं हूं। भले ही हम फिजीकल रूप से एक-दूसरे के साथ नहीं हैं, लेकिन फिर भी मैं हूं। मैं चाहता हूं कि जियाना अच्छी रहे और, फिर उसे वह करने दें जो वह करना चाहती है। यही वह रास्ता है जो चारू चाहती थीं। मैं उसे पॉजीटिव रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहता हूं। उसे यह महसूस करने दें कि वह जीत रही है, वह खुश है, और उसे रहने दें महसूस करने दें कि दुनिया उसके लिए है।'
Akshay Kumar: हेरा फेरी 3 छोड़ने के बाद अक्षय ने साइन की नई कॉमेडी फिल्म, इन अभिनेत्रियों के साथ जमेगी जोड़ी!
राजीव ने अपने वीडियो में आगे कहा कि चारू के फॉलोअर्स को उसे पूरा प्यार देना चाहिए और वह सारी सहानुभूति भी जो वह चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि हर किसी के लिए चीजों को स्वीकार करना और आगे बढ़ना बहुत जरूरी है। राजीव बोले, 'मेरे लिए यह सच में बहुत जरूरी है कि चारू स्टेबल रहे क्योंकि अगर वह पॉजिटिव रहेगी तो जियाना अपने आप खुश रहेगी। मैं जल्द ही जियाना से मिलने मुंबई भी जाएंगे।'
Drishyam 3: अजय देवगन की 'दृश्यम 3' पर निर्देशक ने लगाई मुहर, मोहनलाल के साथ शानदार सरप्राइज देंगे अभिनेता