फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra On Allegations of Paid Media

Bigg Boss 18: विनर बनकर खुश करण वीर मेहरा, पेड मीडिया के आरोप पर बोले-‘लाओ पैसे देता हूं’

Mon, 20 Jan 2025 07:59 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 20 Jan 2025 07:59 AM IST
सार

Bigg Boss 18 Winner: ‘बिग बॉस 18’ के विनर बने करण वीर मेहरा काफी खुश हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने पेड मीडिया के आरोपों पर खुलकर बात की। साथ ही अपनी जीत का असल कारण बताया?

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra On Allegations of Paid Media
बिग बॉस 18 के विनर करण वीर मेहरा ट्रॉफी के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हाल ही में बिग बॉस 18’ के विनर बने करण वीर मेहरा सातवें आसमान पर हैं। वह अपनी जीत की खुशी में पार्टी करने की बात करते हैं। साथ ही पेड मीडिया वाले आरोपों पर भी खुलकर बात करते हैं। साथ ही चूम दरांग के साथ आगे उनका क्या रिश्ता इस बारे में भी बताया।

विज्ञापन


मीडिया-फैंस का शुक्रिया किया 
बिग बॉस 18 का विनर बनने के बाद करण वीर मेहरा ने मीडिया से बात की। साथ ही मीडिया और फैंस को अपनी इस जीत का क्रेडिट दिया। आगे उनसे सवाल किया गया कि उन पर आरोप है कि वह पेड मीडिया का सहारा लेकर विनर हैं। इस पर मजाक में करण ने कहा-लाओ में आपको पैसे देता हूं। फिर आगे बाेले कि मुझे तो पता ही नहीं है कि पेड मीडिया क्या होता है। मेरे यह जीत दर्शकों की वजह से हुई है। उनके सपोर्ट से यह जीत मुमकिन हुई है।’
विज्ञापन


अपनी जीत का जश्न मनाएंगे 
आगे करण कहते हैं कि वह घर जाकर अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ ‘बिग बॉस 18’ का विनर बनने का जश्न मनाएंगे। वह काफी लोगों के साथ पार्टी करने वाले हैं। वह यह भी कहते हैं कि उन्होंने इस रियालिटी शो को गेम की तरह कभी नहीं देखा, उन्होंने इस जीया है। इसलिए आज वह विनर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Bigg Boss 18 Winner Karan Veer Mehra On Allegations of Paid Media
करण वीर मेहरा-चूम दरांग - फोटो : इंस्टाग्राम

चूम दरांग से आगे क्या रिलेशनशिप रहेगा 
मीडिया ने जब करण वीर मेहरा से पूछा कि उनका शो से बाहर आने के बाद प्रतियोगी चूम दरांग से कैसा रिश्ता रहेगा? इस पर करण का जवाब था- ‘चूम दरांग ने कहा था कि पहले ट्रॉफी जीतकर लाओ, फिर देखते हैं।’ दरअसल, शो के दौरान करण वीर मेहरा और चूम दरांग के बीच एक अलग तरह की केमिस्ट्री देखी गई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। अब शो से बाहर आने के बाद इनका रिश्ता कैसा रहेगा, इस बारे में फैंस जानना चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed