Bigg Boss: 'शराब की लत के बाद मौत के करीब पहुंच गया था', 'बिग बॉस' को आवाज देने वाले विक्रम सिंह का छलका दर्द
'बिग बॉस' को अपनी दमदार आवाज देने वाले विजय विक्रम सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे शुरुआती दौर में मिली असफलताओं के कारण उन्होंने खुद को शराब के हवाले कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस' में पर्दे के पीछे अपनी आवाज का जादू चलाने वाले विजय विक्रम सिंह शोबिज के सबसे लोकप्रिय वॉयस ओवर कलाकारों में से एक हैं। 'बिग बॉस' को अपनी दमदार आवाज देने वाले विजय कई शोज में अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं। वह 'मास्टरशेफ इंडिया' और 'द कपिल शर्मा शो' का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह 'बिग बॉस' के साथ सीजन चार से जुड़े हुए हैं और आज इंडस्ट्री में 'बिग बॉस' की आवाज के लिए जाने जाते हैं। भले ही अब वह लोकप्रिय वॉयस ओवर कलाकारों में शामिल हो गए हैं, लेकिन एक वक्त था, जब उन्होंने रिजेक्शन का सामना किया। अब विजय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कई बातों का खुलासा किया है।
कई बार हुए असफल
हाल ही में विजय विक्रम सिंह ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे शुरुआती दौर में मिली असफलताओं के कारण उन्होंने खुद को शराब के हवाले कर दिया। दरअसल, उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह आर्मी ऑफिसर बनने का सपना देखते थे। बचपन से ही उनका सपना था कि वह आर्मी में काम करें। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की थी, लेकिन वह असफल हुए। चार साल में आठ बार असफलता मिलने के कारण वह शराब पीने लगे।
Shraddha Kapoor: माय फ्रेंड पिंटू से रातों-रात बाहर हुई थीं श्रद्धा कपूर, दुख में खुद को तीन दिन तक दी यह सजा
शराब की लत के बाद हुआ डिप्रेशन
विजय ने बताया कि शराब पीने और शुरुआती दौर में मिली कई असफलताओं के कारण वह डिप्रेशन के शिकार हो गए थे। इस बारे में बात करते हुए विजय ने कहा कि मैं शुरुआती दिनों में अपनी असफलताओं को संभाल नहीं पाया था और 19 की उम्र में शराब में डूब गया था। मैं सात साल तक डिप्रेशन में रहा। मुझे उसने लगभग मार डाला था। शराब की वजह से मुझे जानलेवा बीमारी हो गई थी।
Ajay Devgn: एस एस राजामौली से सालों पहले बुरी तरह 'चिढ़' गए थे अजय देवगन, फिर ऐसे हुई दोस्ती और मिली आरआरआर
मौत के करीब थे विजय
विजय ने खुलासा किया कि जब उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस समय केवल उनके बचने के 15 प्रतिशत चांस थे। हालांकि, महीने भर चले इलाज के बाद वह ठीक हुए और हॉस्पिटल से बाहर आकर उन्होंने दोबारा संघर्ष किया और वॉयस आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर बनाया। अब आज वह अपनी दमदार और रौबीली आवाज के लिए जाने जाते हैं।
Vivek Agnihotri: कंगना के बाद प्रियंका को मिला विवेक अग्निहोत्री का समर्थन, बोले- ये हैं रियल लाइफ स्टार