फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pakistani Singer of pasoori Ali Sethi Sing Song Of Lata Mangeshkar Ye sama in Oscar Awards Pre Party

Ali Sethi: ऑस्कर प्री पार्टी में पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने गाया लता मंगेशकर का 'ये समा', जमकर हुई हूटिंग

Sat, 11 Mar 2023 08:12 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 08:12 PM IST
सार

पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने हाल ही में ऑस्कर की प्री पार्टी में लता मंगेशकर का फेमस सॉन्ग ये समा और पसूरी गाया है। इस गाने के दौरान लोगों ने जमकर हूटिंग की है। 

विज्ञापन
Pakistani Singer of pasoori Ali Sethi Sing Song Of Lata Mangeshkar Ye sama in Oscar Awards Pre Party
Ali Sethi - फोटो : social media

विस्तार

पंजाबी पाकिस्तानी सॉन्ग पसूरी बेहद फेमस है। यह गाना लगभग सभी लोगों ने सुना है और यह यूट्यूब पर रिलीज होते ही काफी हिट हो गया था। यह गाना पाकिस्तानी सिंगर अली सेठी ने हाल ही में ऑस्कर की प्री पार्टी में गाया है। उन्होंने इस गाने से समा बांध दिया है। इस गाने के अलावा उन्होंने बॉलीवुड की बेहतरीन सिंगर लता मंगेशकर का फेमस सॉन्ग ये समा भी गाया था। अली सेठी के गाए हुए इन गानों का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों को उनकी आवाज में दोनों ही  गाने बहुत पसंद आ रहे हैं। 

विज्ञापन


लता मंगेशकर के गाने से अली ने बांधा समा
अली ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑस्कर की प्री पार्टी में गाए इन गानों का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने लता मंगेशकर के गाए हुए गाने ये समा, समां है ये प्यार का गाया है। यह गाना फिल्म जब जब फूल खिले का है, जो कि साल 1965 में आई थी। फिल्म में शशि कपूर और नंदा मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था और कल्याणजी आनंदजी ने म्यूजिक दिया था। इस वीडियो में एक्ट्रेस पल्लवी शारदा डांस करते हुए नजर आ रही हैं, जिसको लेकर अली ने कैप्शन में लिखा था- ‘आपकी तो क्या ही बात है’।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ali Sethi (@alisethiofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर हूटिंग करते नजर आए लोग
अली सेठी का फेमस सॉन्ग पसूरी भारत पाकिस्तान के आलावा दुनिया भर में लोगों को खूब पसंद आया था। इस गाने को जब उन्होंने ऑस्कर पार्टी में गाया तो वहां पर मौजूद सभी लोग हूटिंग करते हुए नजर आ रहे थे। यूट्यूब पर आज भी लोग इस गाने को सुनते हुए नजर आते हैं। 

Sharmila Tagore: 'द कपिल शर्मा शो' में शर्मिला टैगोर ने दिए कपिल के सवालों के शानदार जवाब, सुनकर रह जाएंगे दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed