फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss Episode 89 Latest Updates Sumbul touqeer khan Shalin Bhanot Nimrit Ahluwalia Priyanka Chaudhary

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने कर दिया बड़ा खेल, शालीन भनोट और सुंबुल के गेम प्लान का हुआ पर्दाफाश

Fri, 30 Dec 2022 01:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 30 Dec 2022 01:58 AM IST
सार

बिग बॉस के ताजा एपिसोड में एक बार फिर घरवालों के बीच मजेदार टास्क देखने को मिला। इस बार के गेम के मुताबिक घरवाले पत्रकार बनकर एक दूसरे के खिलाफ खबर छापते नजर आए। 

विज्ञापन
Bigg Boss Episode 89 Latest Updates Sumbul touqeer khan Shalin Bhanot Nimrit Ahluwalia Priyanka Chaudhary
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉग सीजन 16 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दरअसल, शो में इस बार बिग बॉस भी खेलते नजर आ रहे है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। शो में हर दिन ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। ताजा एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। 89वें दिन बिग बॉस ने सभी को लिविंग एरिया में बुलाकर बताया कि आज घर में अखबार छपेगा जिसका नाम बीबी डेली होगा। इस टास्क की घोषणा करते हुए बिग बॉस ने बताया कि नॉमिनेट सदस्य इस अखबार की खबरें बनेंगे। वहीं, जो सुरक्षित सदस्य हैं वो बारी-बारी से अखबार के एडिटर होंगे। इसके आगे बिग बॉस ने बताया कि इस टास्क में घर के आठों नॉमिनेटेड सदस्यों के बीच मुकाबला होगा जिसमें पत्रकार एक विरोधी नॉमिनेटेड सदस्य के लिए हेडलाइंस के साथ एक इल्जाम जैसी न्यूज तैयार करेंगे साथ ही उसके सबूत भी इकट्ठा करेंगे। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Anupam Mittal: अनुपम मित्तल ने अशनीर ग्रोवर पर किया कटाक्ष! बोले- अपमानित करने वाला शार्क टैंक की सीट पर...
विज्ञापन

शो में बिग ने आगे यह भी जानकारी दी कि इस टास्क में कुल तीन राउंड होंगे। टास्क के नियम के मुताबिक राउंड खत्म होने के बाद एडिटर को किन्हीं दो पत्रकार की न्यूज को पब्लिश करना होगा। इसके अलावा बिग बॉस ने यह भी बताया कि आखिरी राउंड के अंत तक जिसके खिलाफ कोई खबर पब्लिश नहीं होगी वह नॉमिनेशन से सुरक्षित हो जाएगा। इसके बाद टास्क शुरू होता है और बारी-बारी से घर के सदस्य अपनी-अपनी हेडलाइंस एडिटर को बताते हैं। पहले राउंड में अर्चना और स्टेन एडिटर बनते हैं। पहले राउंड में विकास और निमृत नॉमिनेट होते हैं। वहीं, दूसरे राउंड में शालीन और श्रीजिता नॉमिनेट हो जाते हैं। इसके बाद तीसरे राउंड में शिव  अपने अखबार में सौंदर्या, टीना और प्रियंका की खबरें छाप देते हैं जिसकी वजह सुंबल नॉमिनेशन से सुरक्षित हो जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Love Story: उस रात की एक गलती बनी अक्षय-रवीना के रिश्ते की 'कब्रगाह', शादी तक पहुंचने के बाद टूट गया था रिश्ता

इसके बाद निमृत और प्रियंका को बिग बॉस कंफेशन रूम में बुलाते हैं और हैरान कर देने वाली बात बताते हैं। बिग बॉस दोनों को बताते हैं कि दो दिन पहले शालीन सुंबुल को बचाने की बात कर रहे थे लेकिन आज जब शिव ने उन्हें बचा लिया तो वह उन पर सवाल उठा रहे थे। इसके बाद निमृत और प्रियंका यह बात समझ जाती हैं कि शालीन और सुंबुल चुपके-चुपके बातें किया करते हैं। शो में आगे बिग बॉस टीना, विकास और शालीन के झगड़े का भी पर्दाफाश करते दिखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed