फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 6 mud house

गांव जैसे माहौल में रहेंगे बिग बॉस के प्रतिभागी

Sat, 17 Nov 2012 10:52 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Nov 2012 10:52 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 6 mud house

बिग बॉस में पिछले हफ्ते संपत और सिद्धू के घर से बेघर होने के बाद विशाल ने एंट्री की। कास्टिंग डायरेक्टर और मेकओवर आर्टिस्ट इमाम सिद्दीकी भी बिग बॉस हाउस में कदम रखने जा रहे हैं। साथ ही करिश्मा और निरहुआ जैसे पुराने कंटेस्टेंट वापिस आएंगे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी ये सभी कंटेस्टेंट अब बिग बॉस के घर में नहीं रहेंगे।

विज्ञापन


जी हां, ये सभी कंटेस्टेंट अब बिग बॉस के नए घर में रहेंगे और ये घर बिग बॉस के घर से एकदम अलग गांव के घर की तरह होगा जिसका नाम मड हाउस रखा गया है। इस मड हाउस में सभी पुराने कंटेस्टेंट को रखा जाएगा जिससे 'बिग बॉस 6' को 'अलग छे' बनाया जा सके।
विज्ञापन


जल्द ही आप इस मड हाउस को देखेंगे। हालांकि इसके प्रोमोज चैनल पर दिखाए जा रहे हैं जिसमें सलमान खान कुएं से पानी भर रहे हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि ये सब शो की टीआरपी बढ़ाने और शो में ट्विस्ट लाने के लिए किया जा रहा है। ये मड हाउस बिग बॉस घर से थोड़ा छोटा 10000 स्क्वेयर फीट में बनाया गया है जिसमें छोटा सा कंफेशन रूम और 15 कैमरे होंगे। इतना ही नहीं इस घर में रहने वाले कंटेस्टेंट को मुश्किल हालातों में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में कंटेस्टेंट्स को बिना बिजली-पानी के रहना होगा। यदि पानी चाहिए तो कुएं से भरना होगा। यहां का माहौल बिल्कुल गांव की तरह होगा जहां गैस के बजाय स्टोव का इस्तेमाल किया जाएगा।

स्टोर रूम भी कोई आधुनिक नहीं होगा बल्कि पुराने समय में यूज किए जाने वाले ट्रंक ही होंगे और मड हाउस के लोग सलमान से पुराने जमाने के टीवी के जरिए ही बात करेंगे।


ये भी माना जा रहा है कि इस घर से बेघर हुई शायंतनी और संपत जैसे बेघर हुए अन्य कंटेस्टेंट भी वापिस आ सकते हैं। अब देखना होगा कि 'बिग बॉस 6' का ये नया लुक दर्शकों को अपनी और कितना आकर्षित कर पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed