{"_id":"f11c9cc2-28d6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"bigg-boss-6-6th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के घर में सभी ने किया जगराता","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के घर में सभी ने किया जगराता
अनुराधा गोयल
Updated Wed, 07 Nov 2012 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के घर में सभी लक्जरी टास्क के दौरान सुबह-सुबह जल्दी उठ गए। ताकि वे अपने बाकी दिन भर के काम कर सकें। वहीं मेजर साहब अपनी सेना से दिनचर्या के काम करवा रहे हैं लेकिन वृजेश जिसका कोर्ट मार्शल हुआ था उसे सेना से अलग-थलग रख दिया गया। नतीजा यह हुआ कि वृजेश सभी घरवालों के खिलाफ कैमरे से अकेले-अकेले बातें करने लगा है।
विज्ञापन
मेजर साहब की सेना बंटी दो भागों में
30वें दिन एक बागी सेना का निर्माण हुआ जिसका सर्वोत्तम कार्य मेजर साहब की सेना को पूरी तरह नष्ट करना था। इसके सदस्य सपना, सना, मिंक और डेलनाज। इस सेना के लीडर हैं वृजेशद्घ वहीं सिद्दू की मेजर सेना में उर्वशी, निकेतन और राजीव रह गए हैं। वहीं वृजेश की सेना को मेजर साहब के मुंह पर लाल रंग का गुलाल डालना है किसी भी समय। लेकिन लक्जरी टास्क से पहले। वहीं मेजर के जवानों को मेजर की रक्षा करनी है। ऐसे में सिद्दू पाजी ने पूरा समय अपने चेहरे को ढककर रखा।
विज्ञापन
कुछ दिलचस्प झलकियां
- लक्जरी टास्क के चलते सभी घरवालों को रात-रात भर जागना पड़ रहा है।
- सेना के जवान निकेतन और राजीव के बीच हुई कुश्ती जिसमें राजीव विनर रहा। वही सना और मिंक के बीच भी कुश्ती हुई जिसमें मिंक विनर रही।
- सिद्दू को अपनी टोली में तीन खास लोगों को शामिल करना था जिसमें उन्होंने निकेतन, राजीव और उर्वशी को शामिल किया।
- मिंक और राजीव के बीच हुई खटपट जिससे मिंक अपसेट होकर रोने लग गई।
- वृजेश मिंक से बात करना चाहता था लेकिन वृजेश को सजा मिली हुई है कि वो किसी से बात नहीं कर सकता, ऐसे में आश्का ने वृजेश को मना किया तो दोनों के बीच खटपट हो गई और आश्का रोने लगी। आश्का ने भी कहा कि वृजेश उसको मिंक के बारे में भड़का रहा था।
- सपना ने मेजर को अपनी बातों में फांसने की कोशिश की। और मजो-मजाक में उर्वशी का खूब मजाक उड़ाने लगी जिससे उर्वशी काफी भड़क गई।
- वृजेश सबके पास जाकर बोल रहे हैं कि यदि मैं इस बार नॉमिनेशन से बच गया तो आप लोग मुझे दोबारा वोट करें जिससे मैं बिग बॉस के घर से बाहर जा सकूं।
विज्ञापन
आखिरकार बिग बॉस का एक महीना थोड़ी खटपट, थोडी मस्ती, थोड़ी चिल्म-चिल्ला और रोने-धोने के साथ खत्म हुआ। अब देखना होगा कि आने वाले दो महीनों में बिग बॉस के घर में और क्या-क्या नई चीजें होंगी और इस बार रूल्स में क्या कुछ बदलाव होंगे।