फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna Youtube Channel Terminate Within 24 Hours Fans Disappointed

बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना को नई शुरुआत करते ही लगा बड़ा झटका, फैंस हुए निराश; जानें क्या है वजह

Thu, 18 Dec 2025 09:59 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 18 Dec 2025 09:59 AM IST
सार

Gaurav Khanna: गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 जीतने के बाद अपने फैंस को एक तोहफा देते हुए अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया था। लेकिन अब 24 घंटे के अंदर ही गौरव खन्ना को बड़ा झटका लगा है। जानिए क्या है पूरा मामला…

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna Youtube Channel Terminate Within 24 Hours Fans Disappointed
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना इन दिनों फिर से चर्चाओं में हैं। गौरव ने एक दिन पहले ही ये जानकारी दी थी कि वो अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए यूट्यूब चैनल शुरू कर रहे हैं। उन्होंने अपने चैनल पर अपना पहला वीडियो भी साझा किया था। इसमें उन्होंने अपने सफर के बारे में बात की। लेकिन अब 24 घंटे के अंदर ही गौरव को यहां झटका लगा है। जानिए आखिर गौरव के यूट्यूब चैनल का क्या हुआ…

विज्ञापन

बंद हुआ गौरव का यूट्यूब चैनल
दरअसल, यूट्यूब चैनल शुरू करने के 24 घंटों के अंदर ही गौरव खन्ना का यूट्यूब चैनल बंद हो गया है। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ इसका कोई अंदाजा नहीं है, लेकिन अब क्लिक करने पर गौरव का यूट्यूब चैनल नहीं दिख रहा है। गौरव खन्ना ने जैसे ही अपने चैनल पर अपना पहला वीडियो लॉन्च किया, वैसे ही उनके अकाउंट को यूट्यूब की तरफ से टर्मिनेट कर दिया गया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में अपने अकाउंट का लिंक भी शेयर किया है। जिसे खोलते ही ब्लैक स्क्रीन पर एक मैसेज फ्लैश हो रहा है- यह वीडियो अब उपलब्ध नहीं है, जो यूट्यूब अकाउंट इस वीडियो से जुड़ा है, वो बंद किया जा चुका है। अब लोगों का मानना है कि गाइडलाइंस का उल्लंघन करने के बाद यूट्यूब ने गौरव खन्ना के अकाउंट पर एक्शन लिया है। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ऐसा क्यों हुआ है। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने यूट्यूब के किसी नियम का ही उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


प्रणित और मृदुल के कहने पर शुरू किया था चैनल
एक दिन पहले ही गौरव ने अपना यूट्यूब चैनल खोलने की जानकारी दी थी। उन्होंने अपना पहला वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में गौरव ने अपने शुरुआती जीवन से लेकर बिग बॉस जीतने के अपने सफर तक के बारे में बात की थी। गौरव ने अपने यूट्यूब चैनल खोलने का श्रेय बिग बॉस 19 के अपने साथी मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे को दिया था। उन्होंने दोनों के लिए अपने वीडियो में कहा था कि मेरे दोनों छोटे भाई प्रणित और मृदुल ने मुझे बिठाकर समझाया कि मुझे सोशल मीडिया पर आना चाहिए, यह बहुत जरूरी है। मुझे इस दुनिया के बारे में कुछ भी पता नहीं है। यह आप दोनों के लिए है, मैंने वादा किया था। आप दोनों इस क्षेत्र में मेरे सीनियर हैं, अगर मुझसे कोई गलती हो जाए तो माफ करना। मुझे लाइव आना भी नहीं आता। यह मेरे लिए कुछ नया करने की कोशिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed