Bigg Boss 19: वीकएंड का वार में कौन होगा बिग बॉस के घर से बाहर? प्रतियोगियों ने लिया बस एक ही नाम
Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 में वीकएंड का वार एपिसोड में एक प्रतियोगी का सफर शो में खत्म होता है। इस हफ्ते कई प्रतियोगी चाहते हैं कि एक खास प्रतियोगी शो से बाहर हो जाए? कौन है वो? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 19 शो में वीकएंड का वार एपिसोड में हर हफ्ते एक प्रतियोगी बाहर होता है। इस हफ्ते कौन बाहर जाएगा, इस बात की जानकारी सलमान आकर देते हैं। लेकिन सलमान ने पहले प्रतियोगियों से पूछा कि उनकी नजर में कौन सा प्रतियाेगी घर से बाहर हाेगा। इस सवाल पर कई प्रतियोगियों ने एक ही नाम लिया? किसे घर से बाहर देखना चाहते हैं प्रतियोगी?
सलमान ने पूछा कौन होगा घर से बाहर?
बिग बॉस 19 के वीकएंड का वार एपिसोड के प्रोमो में सलमान खान सभी प्रतियोगियों से पूछते हैं कि कौन घर से बाहर होगा? इस पर कई लोग कुनिका सदानंद का नाम लेते हैं। पिछले कुछ हफ्तों से कुनिका शो में कई प्रतियोगियों के साथ झगड़ा कर चुकी हैं। वह कई लोगों की आंखों में अखरने लगी हैं।
View this post on Instagram
एल्विश यादव ने प्रणीत को ट्रोल किया
वीकएंड का वार में एल्विश यादव को भी देखा गया। वह शो में प्रतियोगियों को ट्रोल करते दिखे। एल्विश ने प्रणीत मोरे को ट्रोल किया। साथ ही बाकी प्रतियोगियों को कहा कि एक-दूसरे में से सबसे जहरीला शख्स कौन है? इस बारे में बताएं? तो कई प्रतियोगियों ने इस सवाल के जवाब में एक-दूसरे का नाम लिया।
प्रतियोगी इस हफ्ते हुए नॉमिनेट
इस हफ्ते वीकएंड का वार एपिसोड में नीलम गिरी, अशनूर कौर, तान्या मित्तल, अमाल मलिक, जीशान कादरी, कुनिका सदानंद, नेहल चुडासमा और प्रणीत मोरे नॉमिनेट हुए हैं। इनमें से जिस प्रतियोगी का नाम सलमान खान लेंगे, वह घर से बाहर हो जाएगा।