फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19 Update Baseer Ali And Pranit More Fight Because Of Cleaning Issue

Bigg Boss 19: कैप्टन बसीर ने प्रणीत मोरे की ली क्लास, झगड़ा करने को तैयार हो गया कॉमेडियन, देखें वायरल वीडियो

Wed, 10 Sep 2025 10:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 10 Sep 2025 10:22 PM IST
सार

‘बिग बॉस 19’ में कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता है, जब प्रतियोगियों के बीच झगड़ा या बहसबाजी ना हो। हाल ही में एक छोटी सी बात को लेकर कॉमेडियन प्रणीत मोरे और बसीर अली के बीच जमकर झगड़ा हुआ। जानिए, क्या थी वो वजह? 

विज्ञापन
Bigg Boss 19 Update Baseer Ali And Pranit More Fight Because Of Cleaning Issue
प्रणीत मोरे और बसीर अली - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को शुरू हुए चंद हफ्ते हुए हैं। अब तक कई प्रतियोगियों के बीच मनमुटाव हो चुके हैं। कुछ दिन पहले इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल और एक्ट्रेस कुनिका के बीच झगड़ा हुआ। अब कॉमेडियन प्रणीत मोरे और हाल ही में कैप्टन बने बसीर अली के बीच झगड़ा हो गया। जबकि शुरुआती एपिसोड में इनके बीच बॉन्डिंग देखी गई थी।

विज्ञापन

प्रणीत को कौन सी बात के लिए बसीर ने टोका

कलर्सटीवी के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में बसीर अली और प्रणीत मोरे के लिए बहसबाजी हो रही है। दरअसल, कैप्टन की जिम्मदारी निभाते हुए बसीर, प्रणीत को समय से सफाई करने की बात कहते हैं। इस पर प्रणीत कहते हैं, ‘जीशान भाई ने भी नहीं की है।’ इस पर बसीर, प्रणीत को काम करने की सलाह देते हैं, जबकि प्रणीत कहते हैं कि वह अपने हिसाब से काम करेंगे। इस पर बसीर को गुस्सा आता है, वह प्रणीत को इसके नतीजे भुगतने की बात कहते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने दिए मिक्स रिएक्शन 
बसीर और प्रणीत के झगड़े में यूजर्स अपने पसंदीदा प्रतियाेगी को सपोर्ट करते दिखे। एक यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘प्रणीत सही कह रहा है, जीशान ने काम नहीं किया, कैप्टन बसीर ने उन्हें कुछ क्यों नहीं कहा?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बसीर भाई को फुल सपोर्ट।’ इसी तरह के मिक्स रिएक्शन यूजर्स ने दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed