फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 19 New Update Bigg Boss 19 Kunika Sadanand And Amal Malik Quarrel

Bigg Boss 19: ‘अपने परिवार को संभाल…’ अमाल मलिक पर भड़कीं 61 साल की कुनिका, बिग बॉस ने भी लगाई फटकार

Fri, 03 Oct 2025 04:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 03 Oct 2025 04:28 PM IST
सार

Bigg Boss 19 Update: ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों 90 के दशक की पाॅपुलर हीरोइन कुनिका सदानंद भी बतौर प्रतियोगी शामिल हुईं। कुनिका और सिंगर अमाल मलिक के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि दोनों एक-दूसरे के परिवारों को भी भला-बुरा कहने लगे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 19 New Update Bigg Boss 19 Kunika Sadanand And Amal Malik Quarrel
कुनिका और अमाल मलिक में हुआ झगड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv

विस्तार

61 साल की कुनिका सदानंद और 35 साल के अमाल मलिक के बीच ‘बिग बॉस 19’ में जमकर बहसबाजी हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे को उल्टी-सीधी बातें कहते दिखे। साथ ही बहस के दौरान एक-दूसरे के परिवारों पर भी कटाक्ष करते नजर आए। जानिए, किस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। 

विज्ञापन

अमाल ने कुनिका के करियर पर कसा तंज 
‘बिग बॉस 19’ के हालिया प्रोमो में कुनिका और अमाल मलिक झगड़ा करते दिखे। दरअसल, पहले अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच झगड़ा हुआ। इस पर कुनिका ने कहा कि अमाल ने ही अभिषेक को पहले परेशान किया। इस बात से अमाल ने इंकार किया। अमाल ने गुस्से में आकर कुनिका को कहा, ‘आपको इज्जत दो तब भी आप सिर पर चढ़ते हो।’ फिर कुनिका ने कहा, ‘मुझे नहीं चाहिए तेरी इज्जत।’ पलटकर अमाल ने कहा, ‘इसलिए आप 40 साल से रिटायर्ड हो।’ 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने बदल दिए दोस्त, तान्या मित्तल को हुई जलन; बिग बॉस के घर में बड़ा उलट-फेर 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)




कुनिका ने किया पलटवार 
आगे कुनिका रिटायर्ड वाली बात पर भड़क गईं। वह अमाल को कहती हैं, ‘अपने परिवार को संभाल, तेरी फैमिली में क्या चल रहा है? तुझे अच्छी तरह से पता है। तू यहां क्यों आया है ना।’ अमाल भी इस बात पर चुप नहीं रहा। उसने कहा, ‘हां, इमेज चेंज करने आया हूं। आपको 40 साल से काम नहीं मिल रहा है, मेरे ऊपर ढोल बनकर चढ़ रही हैं।’  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


बिग बॉस ने भी लगाई क्लास
जब अमाल और अभिषेक का झगड़ा हुआ था तो कई प्रतियोगी ने अपने माइक उतारने की और बिग बॉस से इस मुद्दे में दखल देने की बात कही। बाद में बिग बॉस ने सभी प्रतियोगी को डांट दिया कि वह माइक ना उतारें, ना ही उन्हें इस बात की धमकी दें। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed