Bigg Boss 17: अंकिता-मन्नारा की झड़प से गर्माया बिग बॉस हाउस का माहौल, नेटिजन्स भी ले रहे जमकर चुटकी
'बिग बॉस 17' में एक बार फिर अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा की तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली है। वहीं, इस तकरार ने सोशल मीडिया की भी हलचल बढ़ा दी है।
विस्तार
'बिग बॉस 17' में आए दिन रिश्ते बदल रहे हैं। शो का हालिया नॉमिनेशन काफी ज्यादा हैरान करने वाला था। कई कंटेस्टेंट्स ने अपने खास दोस्त को कॉम्पिटिशन बताकर नॉमिनेट कर दिया। इसी को लेकर गुफ्तगू जारी है। वहीं, शो में अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा एक बार फिर आमने-सामने आने को तैयार हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे से लड़ते और एक-दूसरे के बारे में बुराई करते देखा जाता है। नए प्रोमो में भी दोनों के बीच फिर तकरार होती नजर आई है, जहां अंकिता ने मन्नारा को 'डबल ढोलकी' तक कह दिया है।
मन्नारा से भिड़ीं अंकिता लोखंडे
'बिग बॉस 17' के नए प्रोमो में मन्नारा चोपड़ा अन्य सदस्यों के साथ घर के बगीचे में बैठी नजर आ रही हैं। इसी दौरान मन्नारा, खानजादी की बुराई कर रही होती हैं। हालांकि, यह सुनकर अंकिता लोखंडे को गुस्सा आ जाता है, और वह उनकी क्लास लगा देती हैं। अंकिता लोखंडे कहती हैं कि मन्नारा की बातों में मत आना, क्योंकि वह किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोल देती हैं। अंकिता ने यह तक कह दिया कि मन्नारा बिन पेंदी का लोटा हैं, क्योंकि वह हमेशा लोगों के बारे में चुगली करती रहती हैं, और कभी भी वास्तविक बंधन नहीं बना सकती हैं।
Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ बनेगी तारा सुतारिया की जोड़ी? महेश भट्ट के जवाब से टूट जाएगा आपका दिल
Ankita Calls Mannara - “Flipper, Double Dholki, Bin Painde Ka Lota”
— Truth Slayer (@TruthSlayer24) November 9, 2023
Do You Agree ?#MunawarFaruqui #AnkitaLokhande #BiggBoss17 #BB17 #MannaraChopra #VickyJain #MunAra pic.twitter.com/sZUSjAETl2
अंकिता ने मन्नारा को बताया पागल
एक अन्य वीडियो में अभिनेत्री सभी से कहती हैं कि मन्नारा की बातों पर भरोसा न करें क्योंकि वह किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी कह सकती हैं। अंकिता ने कहा, 'किसी भी चीज के लिए उन पर भरोसा मत करो।' इस पर मन्नारा ने पलटवार करते हुए कहा, 'आपने भी कल मुझसे बहुत कुछ कहा', तो अंकिता ने जवाब दिया, 'मैंने आपसे कोई गलत शब्द नहीं कहा, आप इस मामले में बहुत मूर्ख हैं।' बाद में मन्नारा यह कहकर बाहर चली गईं, 'आपके बात करने का तरीका बहुत अजीब है।' इस पर अंकिता ने जवाब दिया, 'तुम अजीब हो, मुझे कभी-कभी लगता है कि तुम पागल हो।'
Salman Khan: सलमान खान की इन फिल्मों ने पहले दिन की बंपर कमाई, लिस्ट में स्पाई यूनिवर्स की दो मूवीज भी शामिल
Ankita Lokhande calls Mannara Chopra 'Bin Painde ka Lota', 'double dholki' and 'flipper'.
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) November 10, 2023
Do you Agree? #BiggBoss17 pic.twitter.com/seX8skQNpK
नेटिजन्स दे रहे रिएक्शन
कुछ नेटिजन्स अंकिता लोखंडे के समर्थन में आए और मन्नारा की क्लास लगाने के लिए उनकी सराहना की। एक टिप्पणी में लिखा था, 'अंकिता लोखंडे द्वारा मन्नारा चोपड़ा के लिए बिल्कुल सही टैग।' दूसरे ने लिखा, 'पूरी तरह सहमत।' जबकि अन्य लोग मन्नारा का समर्थन करते हुए अंकिता लोखंडे पर भड़कते दिखाई दिए हैं। इस बीच, इस हफ्ते अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अनुराग डोभाल, अरुण महाशेट्टी, सनी आर्य, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा और नावेद घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं।