फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 17 Promo War of words broke out again between Ankita Lokhande Mannara Chopra netizens react

Bigg Boss 17: अंकिता-मन्नारा की झड़प से गर्माया बिग बॉस हाउस का माहौल, नेटिजन्स भी ले रहे जमकर चुटकी

Fri, 10 Nov 2023 05:38 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 10 Nov 2023 05:38 PM IST
सार

'बिग बॉस 17' में एक बार फिर अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा की तू-तू, मैं-मैं देखने को मिली है। वहीं, इस तकरार ने सोशल मीडिया की भी हलचल बढ़ा दी है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Promo War of words broke out again between Ankita Lokhande Mannara Chopra netizens react
मन्नारा चोपड़ा-अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 17' में आए दिन रिश्ते बदल रहे हैं। शो का हालिया नॉमिनेशन काफी ज्यादा हैरान करने वाला था। कई कंटेस्टेंट्स ने अपने खास दोस्त को कॉम्पिटिशन बताकर नॉमिनेट कर दिया। इसी को लेकर गुफ्तगू जारी है। वहीं, शो में अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा एक बार फिर आमने-सामने आने को तैयार हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे से लड़ते और एक-दूसरे के बारे में बुराई करते देखा जाता है। नए प्रोमो में भी दोनों के बीच फिर तकरार होती नजर आई है, जहां अंकिता ने मन्नारा को 'डबल ढोलकी' तक कह दिया है। 

विज्ञापन

मन्नारा से भिड़ीं अंकिता लोखंडे 

'बिग बॉस 17' के नए प्रोमो में मन्नारा चोपड़ा अन्य सदस्यों के साथ घर के बगीचे में बैठी नजर आ रही हैं। इसी दौरान मन्नारा, खानजादी की बुराई कर रही होती हैं। हालांकि, यह सुनकर अंकिता लोखंडे को गुस्सा आ जाता है, और वह उनकी क्लास लगा देती हैं। अंकिता लोखंडे कहती हैं कि मन्नारा की बातों में मत आना, क्योंकि वह किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी बोल देती हैं। अंकिता ने यह तक कह दिया कि मन्नारा बिन पेंदी का लोटा हैं, क्योंकि वह हमेशा लोगों के बारे में चुगली करती रहती हैं, और कभी भी वास्तविक बंधन नहीं बना सकती हैं।

विज्ञापन


Aashiqui 3: 'आशिकी 3' में कार्तिक के साथ बनेगी तारा सुतारिया की जोड़ी? महेश भट्ट के जवाब से टूट जाएगा आपका दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकिता ने मन्नारा को बताया पागल

एक अन्य वीडियो में अभिनेत्री सभी से कहती हैं कि मन्नारा की बातों पर भरोसा न करें क्योंकि वह किसी भी लड़की के बारे में कुछ भी कह सकती हैं। अंकिता ने कहा, 'किसी भी चीज के लिए उन पर भरोसा मत करो।' इस पर मन्नारा ने पलटवार करते हुए कहा, 'आपने भी कल मुझसे बहुत कुछ कहा', तो अंकिता ने जवाब दिया, 'मैंने आपसे कोई गलत शब्द नहीं कहा, आप इस मामले में बहुत मूर्ख हैं।' बाद में मन्नारा यह कहकर बाहर चली गईं, 'आपके बात करने का तरीका बहुत अजीब है।' इस पर अंकिता ने जवाब दिया, 'तुम अजीब हो, मुझे कभी-कभी लगता है कि तुम पागल हो।'

Salman Khan: सलमान खान की इन फिल्मों ने पहले दिन की बंपर कमाई, लिस्ट में स्पाई यूनिवर्स की दो मूवीज भी शामिल

नेटिजन्स दे रहे रिएक्शन 

कुछ नेटिजन्स अंकिता लोखंडे के समर्थन में आए और मन्नारा की क्लास लगाने के लिए उनकी सराहना की। एक टिप्पणी में लिखा था, 'अंकिता लोखंडे द्वारा मन्नारा चोपड़ा के लिए बिल्कुल सही टैग।' दूसरे ने लिखा, 'पूरी तरह सहमत।' जबकि अन्य लोग मन्नारा का समर्थन करते हुए अंकिता लोखंडे पर भड़कते दिखाई दिए हैं। इस बीच, इस हफ्ते अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, अनुराग डोभाल, अरुण महाशेट्टी, सनी आर्य, समर्थ जुरेल, मन्नारा चोपड़ा और नावेद घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed