फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   bigg boss 16 vishal kotiyan calls tina datta rupa underwear baniyan brand actor got troll say do not jealous

Bigg Boss 16: 'क्या यह अंडरवियर-बनियान है', टीना के लिए के शो के EX कंटेस्टेंट ने कही ऐसी बात, भड़के यूजर्स

Thu, 03 Nov 2022 01:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Thu, 03 Nov 2022 01:13 PM IST
सार

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल कोटियन ने शो में नजर आ रही टीना दत्ता के खेल पर अपनी राय रखी है। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा भी कह दिया, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। 

विज्ञापन
bigg boss 16 vishal kotiyan calls tina datta rupa underwear baniyan brand actor got troll say do not jealous
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 16' में रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। कौन रियल है और कौन अपने दिमाग से गेम खेल रहा है, दर्शकों ने कंटेस्टेंट्स की यह बात समझना शुरू कर दी है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी राय भी रख रहे हैं। इसके अलावा, 'बिस बॉस' को फॉलो करने वाले सेलेब्स भी शो में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स के खेल पर अपनी राय रख रहे हैं, जिसमें विशाल कोटियन भी शामिल हैं। विशाल 'बिग बॉस 15' में नजर आए थे और अब उन्होंने टीना दत्ता के खेल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। लेकिन इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा भी कह दिया, जिससे सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। 

विज्ञापन

दरअसल, विशाल कोटियन ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने टीना पर टिप्पणी की है। इस दौरान उन्होंने टीना की तुलना एक अंडरवियर के ब्रांड से कर दी, जिस वजह से ही लोग उन पर भड़क गए हैं। शो में टीना ने खुद को 'ब्रांड' बताया था, जिस पर अपनी राय देते हुए विशाल ने लिखा, 'टीना दत्ता को यह कहते हुए सुना गया है कि वह एक ब्रांड हैं। मैं सोच रहा हूं कि क्या यह अंडरवियर बनियान है। ये लोग रियलिटी शो में आए हैं, लेकिन बिहेव स्टार्स की तरह करते हैं। रियल रहो, तभी लोग तुम्हें पसंद करेंगे। शिव ठाकरे, एमसी स्टेन और अब्दू रोजिक ही सिर्फ रियल प्लेयर्स हैं।'

Phone Bhoot Prediction: भूतनी बनकर पर्दे पर छाने को तैयार हैं कटरीना, पहले दिन इतना होगा ‘फोन भूत’ का कारोबार!


विज्ञापन
विज्ञापन

विशाल कोटियन का यह ट्वीट लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है और इसी वजह से सोशल मीडिया पर  लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उसने 25 साल से ज्यादा काम किया और आप कहते हैं कि वो ब्रांड नहीं है। जेलस ना हो।' दूसरे ने लिखा, 'आप कितने रियल थे बीबी15 में वो भी देखा था हमने। आप अगर किसी को पसंद करते हैं तो वो अच्छी बात है, लेकिन दूसरों को नीचा ना दिखाओ।' 

Pathaan Teaser: पहले 24 घंटे में ‘जीरो’ से भी पीछे रहा ‘पठान’, समझिए कैसे ये है फिल्म के लिए पहला शुभ संकेत!




विज्ञापन

'बिग बॉस' में टीना के खेल की बात करें तो वह शो में एक मजबूत कंटेस्टेंट्स मानी जा रही थीं लेकिन अब तक टीना खुलकर नहीं खेल रही हैं। शो में उनकी सिर्फ शालिन भनोट के साथ बॉन्डिंग दिख रही है। दोनों धीरे-धीरे काफी क्लोज हो रहे हैं। लेकिन इसके अलावा, टीना का खेल यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed