फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 16 this seasons most loved contestant abdu rozik is the new captain of salman khan hosted show

Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक को दी गई 'बिग बॉस 16' में नई जिम्मेदारी, कैप्टन बन संभालेंगे घर की कमान!

Fri, 04 Nov 2022 12:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 04 Nov 2022 12:30 PM IST
सार

पिछले कई एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के बीच दर्शकों को एक बार फिर घर के अंदर घमासान युद्ध देखने को मिला है। बीते कुछ एपिसोड्स से बिग बॉस के घर में कई सदस्यों की दोस्ती में दरार देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 this seasons most loved contestant abdu rozik is the new captain of salman khan hosted show
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के 16वें सीजन में रोज कुछ न कुछ ड्रामा देखने मिल रहा है। दोस्ती का दिखावा करने वाले सभी कंटेस्टेंट्स के असली रंग धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। इसी की वजह से यह शो दिन-ब-दिन और भी मजेदार और दिलचस्प होता जा रहा है। इस हफ्ते शो में कई नई-नई चीजें और फेरबदल देखने को मिली है। पिछले कई एपिसोड्स में कंटेस्टेंट्स के बीच दर्शकों को एक बार फिर घर के अंदर घमासान युद्ध देखने को मिला है। बीते कुछ एपिसोड्स से बिग बॉस के घर में कई सदस्यों की दोस्ती में दरार देखने को मिल रही है। इसी क्रम में लेटेस्ट एपिसोड में अब घर की कमान ऐसे सदस्य को दी गई है, जो इस बार का सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट है। यह और कोई नहीं बल्कि अब्दु रोजिक हैं।  

विज्ञापन

बीबी हाउस के कैप्टन के लिए अब्दु का चुनाव 'बिग बॉस' ने नहीं बल्कि घर के पूर्व कैप्टन रह चुके कंटेस्टेंट्स ने ऐसा किया है। खबरों के अनुसार अब्दु रोजिक को घर का नया कैप्टन पूर्व कप्तानों द्वारा बनाया गया है क्योंकि अब्दु सबको बहुत पसंद हैं। इतना ही नहीं घर के सभी लोगों को अब्दु पर यकीन भी है कि वह सारी जिम्मेदारियां  बखूबी निभा पाएंगे। यह सब होने से पहले बिग बॉस के घर के पुराने कप्तानों को एक टास्क दिया गया था। बिग बॉग को लगता है कि वह सदस्य ही बीबी हाउस का नए कैप्टन को चुन सकता है, जो पहले खुद कैप्टंसी संभाल चुका हो।  
Deepika-Ranveer: पति रणवीर सिंह के साथ बोट पर मस्ती करती नजर आईं दीपिका पादुकोण, सामने आया कपल का क्यूट वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस  गौतम विग, निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे नया कैप्टन चुनने की जिम्मेदारी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में अब्दु निमृत को मनाते हुए भी दिख रहे हैं कि वह कैप्टन बनने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। अब्दु के अलावा कई कंटेस्टेंट हैं, जो अपने-अपने तरीके से पूर्व कप्तानों से कैप्टेंसी की मांग कर रहे थे। इनमें टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा, शालीन का नाम शामिल है। लेकिन इस दौरान गौतम और शालीन में जमकर बहस देखने को मिली। 
Bigg Boss 16: अर्चना गौतम के बिग बॉस पर चोरी के आरोप को सुन आगबबूला हुए सलमान, जमकर लगाई एक्ट्रेस की क्लास
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विज्ञापन

घर में कंटेस्टेंट्स के बीच मचे घमासान के बाद खबरों के अनुसार अब्दु को नया कैप्टन चुना जाएगा। अब्दु रोजिक इस बार के सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट हैं। शो के होस्ट सलमान खान भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। 
Rajeev-Charu: पहले दी चारू को भाई राजीव से अलग होने की सलाह, अब सुष्मिता ने साधी चुप्पी? करीबी ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed