{"_id":"63c377ff3a234914cb018e95","slug":"bigg-boss-16-sajid-khan-out-from-salman-khan-show-before-finale-sumbul-touqeer-and-nimrit-gets-emotional-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के बाद मंडली को लगा एक और झटका, फिनाले से पहले ही साजिद खान ने कहा शो को अलविदा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक के बाद मंडली को लगा एक और झटका, फिनाले से पहले ही साजिद खान ने कहा शो को अलविदा
Sun, 15 Jan 2023 09:26 AM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 15 Jan 2023 09:26 AM IST
सार
वीकएंड पर अब्दु रोजिक के शो से बाहर आने के बाद से ही घरवाले और फैंस काफी मायूस हो गए थे। वहीं, अब मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि साजिद खान ने भी फिनाले से पहले ही शो को अलविदा कह दिया है।
विज्ञापन
साजिद खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
'बिग बॉस 16' अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है और इस वीकएंड पर फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इस बार एक या दो नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए हैं। पहले जहां कम वोटों के आधार पर श्रीजिता डे बेघर हुईं, तो बाद में अब्दु रोजिक ने भी बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया। वहीं, अब साजिद खान भी शो से बाहर हो चुके हैं। फिनाले से पहले ही साजिद को शो छोड़ना पड़ा और वह नम आंखों के साथ बाहर आ गए।
विज्ञापन
जारी हुआ नया प्रोमो
वीकएंड पर अब्दु रोजिक के शो से बाहर आने के बाद से ही घरवाले और फैंस मायूस हो गए थे। वहीं, अब मेकर्स की ओर से शो का नया प्रोमो शेयर किया गया है, जिस देख उन्हें झटका लगा है। दरअसल, साजिद खान ने भी बिग बॉस के शो को फिनाले से पहले ही अलविदा कह दिया है। बिग बॉस साजिद खान को घरवालों के सामने खास अंदाज में विदाई देते हैं। गार्डन एरिया में पूरे सेटअप के साथ उन्हें ट्रिब्यूट दिया जाता है। बिग बॉस कहते हैं कि वह शो के इकलौते ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सभी कंटेस्टेंट ने इज्जत दी है।
विज्ञापन
Box Office Report: दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कुत्ते नहीं दिखा पाई कमाल, वरिसु- थुनिवु में कांटे की टक्कर जारी
विज्ञापन
#BiggBoss16 : Tomorrow's Episode Promo #BiggBoss house se #SajidKhan Ney li exit ... pic.twitter.com/RwHLZrzZFp
— BiggBoss24x7 (@BiggBoss24x7) January 14, 2023
मायूस हो गई मंडली
साजिद खान बिग बॉस के विदाई देते समय काफी इमोशनल होते दिखाई दिए। उन्होंने सभी घरवालों के साथ लड़ाई झगड़ों के लिए माफी मांगी और बिग बॉस का धन्यवाद किया। साजिद खान के जाने से सुंबुल और निमृत फूट-फूटकर रोती नजर आईं। वहीं, मंडली टूटने से शिव और एमसी स्टैन भी मायूस दिखे। बाकी घरवालों ने भी साजिद खान को शो से विदा किया।
Kabir-Parveen: कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में रचाई थी चौथी शादी, ऐसे हुई पत्नी परवीन दुसांज से पहली मुलाकात
इस वजह से लिया फैसला
बता दें कि साजिद खान ने अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते शो से बाहर होने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार साजिद खान को अपनी फिल्म की शूटिंग करनी है, जिसके लिए उन्हें 'बिग बॉस 16' को फिनाले से पहले ही छोड़ना पड़ा है। वहीं, अब्दु रोजिक भी अपने कुछ कमिटमेंट्स के चलते ही शो से बाहर हुए हैं। ऐसा 'बिग बॉस 16' के 12 फरवरी तक हुए एक्सटेंशन की वजह से हुआ है।