{"_id":"63d7480ff91eea1b6e0e405f","slug":"bigg-boss-16-nimrit-kaur-ahluwalia-fought-with-shiv-thakre-archana-gautam-ticket-to-finale-task-latest-promo-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: बीबी हाउस में कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ती दिखीं निमृत-अर्चना, चीख चिल्लाहट से सिर पर उठाया घर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: बीबी हाउस में कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ती दिखीं निमृत-अर्चना, चीख चिल्लाहट से सिर पर उठाया घर
Mon, 30 Jan 2023 10:34 AM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Mon, 30 Jan 2023 10:34 AM IST
सार
आखिरी एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे बुरी तरह से लड़ते दिखाई दिए थे, वहीं अब आने वाले एपिसोड में अर्चना गौतम, शिव और निमृत घर सिर पर उठाते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
विस्तार
'बिग बॉस' का घर इस समय किसी जंग के मैदान में तब्दील हो गया है। जैसे-जैसे शो का 16वां सीजन फिनाले की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे आए दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट में भिड़ंत देखने को मिल रही है। कभी प्रियंका-शालीन तो कभी अर्चना गौतम कोई न कोई कंटेस्टेंट एक-दूसरे को कुछ न कुछ ऐसा कह देता है कि घर में भयंकर लड़ाई हो जाती है। जहां आखिरी एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे बुरी तरह से लड़ते दिखाई दिए थे, वहीं अब आने वाले एपिसोड में अर्चना गौतम, शिव और निमृत घर सिर पर उठाते नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Pathaan: 'टाइगर' के बाद अब 'पठान' का साथ देने आएंगे 'वॉर' के एजेंट कबीर? फैंस को इस बात से मिला हिंट
विज्ञापन
बिग बॉस का आज का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। लोगों को आज के एपिसोड में बीबी हाउस के कुछ कंटेस्टेंट्स आपस में कुत्ते-बिल्लियों की तरह लड़ते नजर आने वाले हैं। यह फिनाले नजदीक आने की घबराहट है या कोई मतभेद यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन शो से सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में जोरदार लड़ाई देखने को मिल रही है। यह लड़ाई शो के तीन दमदार कंटेस्टेंट निमृत, शिव और अर्चना के बीच होने वाली है। सामने आए लेटेस्ट प्रोमो में निमृत अर्चना गौतम के साथ पंगा लेती दिखाई दे रही हैं, दोनों में बहस इतनी बढ़ जाती है कि निमृत अर्चना को उनका मुंह तोड़ने तक की धमकी तक दे देती हैं।
विज्ञापन
Ankit Gupta: जिंदगी की सबसे घिनौनी बात को याद कर पसीने-पसीने हुए अंकित गुप्ता, छलका कास्टिंग काउच का दर्द
View this post on Instagram
अर्चना के साथ भिड़ने के बाद निमृत शिव पर अपना गुस्सा निकालती दिखती हैं। दरअस, शिव, सुम्बुल तौकीर खान, एमसी स्टैन और निमृत कौर अहलूवालिया गार्डन में बैठे होते हैं। यहां शिव चिढ़ाते हुए सौंदर्या का जिक्र करते हैं तो निमृत कहती हैं कि इसका क्या लॉजिक है। इतना कहते ही निमृत आग बबूला हो जाती हैं और शिव को खूब खरी खोटी सुनाती हैं। निमृत कहती हैं, 'तुझे यह जानबूझकर क्यों करना होता है। मस्ती और डिबेटिंग में डिफरेंस होता है।' शिव फिर कहते दिखाई देते हैं कि, 'तेरा मस्ती... मस्ती। मेरा मस्ती डिबेट है।' निमृत कहती हैं- मैं 17 हफ्तों से सबका सहन ही कर रही हूं। शिव बोलते हैं- मेरा क्यों सहन कर रही है? तो निमृत हाथ जोड़कर माफी मांगती हैं और उनके पैर छूने का बोलती हैं और वहां से चली जाती हैं।
Pathaan World Wide Collection: बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ रहा 'पठान', दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार